पोषण सप्ताह कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषक तत्वों की दी जानकारी- फलों और हरी सब्जियों के माध्यम से किया जागरूक

0

 



मालवा LiVE। डेस्क 

पेटलावद.  शहर की आंगनवाड़ियों में पोषण सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को वार्ड नंबर 13 में पोषण सप्ताह मनाया गया, जिसमें वार्ड क्रमांक 11, 12, 13 ,14 और 15 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं सहित बड़ी संख्या में बच्चे बड़ी मौजूद थे। पेटलावद महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी इशिता मसानिया के निर्देश ओर सुपरवाइजर नर्मदा रेड्डी के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्नेहलता पुरोहित, अफसाना बी,  संगीता पडियार, सुमन राठौड़, रेणु मकवाना ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि  स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग विकसित होता है। हमारे दैनिक जीवन में सबसे अहम हिस्सा पोषण का होता है, इसलिए प्रत्येक दिन अमरुद, केला ,सेवफल, पपीता हरी सब्जियो का सेवन जरूर करे ताकि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण मिल सके।  कार्यक्रम में केंद्र पर कई प्रकार के हरी सब्जियां, फल फ्रूट एवं खाद्य सामग्रियों से संबंधित पोषण थालिया सजाकर महिलाओं एवं बच्चो को जागरूक किया गया। इस दौरान केंद्र पर महिलाओं की गोदभराई का आयोजन भी हुआ। कार्यकर्ताओ ने कहा की संतुलित आहार के माध्यम से बच्चे एवं महिलाओं को बीमारियों से बचाया जा सकता है। वहीं उपस्थित महिलाओं और बच्चो को पोषण आहार से सम्बंधित अन्य प्रकार की जानकारी दी गई।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)