तन्मय चतुर्वेदी/ ओपी मालवीय पेटलावद।
टिकट वितरण के बाद सुर्खियों में रहे वार्ड नम्बर 06 से भाजपा प्रत्याशी गौतम गेहलोत ने शनिवार रात को तूफानी जनसम्पर्क किया। भाजपा मंडल के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। जनसम्पर्क के दौरान घर-घर भाजपा प्रत्याशी का तिलक लगाकर तथा हार पहनाकर स्वागत किया गया। साई मन्दिर से जनसम्पर्क की शुरुआत हुई जो पूरे वार्ड में होते हुए पुनः साई मन्दिर पर विराम हुआ। मीडिया से चर्चा के दौरान गौतम ने कहा कि वार्डवासियो के चुनाव वचन पत्र लेकर लेकर पहुचा हु ओर मुझे इस बात की खुशी है कि यहां मुझे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। साथ ही कहा कि वार्ड में विकास कार्यो की कमी नही होने दी जाएगी, हर घर के सामने नेम प्लेट नम्बर सहित लिखे जाएंगे, वार्ड के लिए शिकायत पेटी लगाई जाएगी, दो व्यक्तियों की नियुक्ति कर उन्हें घर-घर जनता के घर भेजकर आवश्यकता अनुसार सरकारी दस्तावेज घर बैठे उपलब्ध करवाए जाएंगे। मेरे वार्ड के किसी भी व्यक्ति को कहि जाने की जरूरत नही पड़ेगी उनके सारे काम घर बैठे किये जायेंगे। गौतम ने चुनावी जनसम्पर्क के दौरान बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान की अपील की, इस दौरान जनता ने भी जीत के लिए आशीर्वाद दिया। वार्ड में विकास के अनेकों दावे लेकर भाजपा उम्मीदवार गौतम गेहलोत मैदान में उतरे है ओर जनसम्पर्क के दौरान मिले अपार समर्थन से खुशी जाहिर करते हुए वार्डवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ओर निर्दलीय प्रत्याशी आपस मे गले भी मिले इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गूंज से उनका अभिवादन किया।


