मालवा लाइव।पेटलावद
नगर परिषद पेटलावद की वार्ड नम्बर 5 की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नेहा मनोज जानी के वचन पत्र का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ, पूर्व राज्यमंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया, उपस्थित प्रत्याशी नेहा मनोज जानी ने अपना आगामी वचन पत्र जारी करते हुए बताया कि उनका आगामी प्रयास वार्ड नम्बर 5 के लिए मेट्रो शहर की तर्ज पर धरातल पर किए जाने वाले कार्य और डिजीटलीकरण के साथ, विकास और सुविधा के साथ सौंदर्यीकरण का रहेगा।
*करबद्ध निवेदन*
*शुद्ध आहार शाकाहार, व्यसन मुक्त जीवन व्यवहार।*
और *आपकी बेटी आपके द्वार, लिए अनुरोध करे स्वीकार।* जैसे दिल छूने वाले नारो को दर्शाता उनका वचन पत्र अलग और अनूठा दिखाई दे रहा है। साइंस विषय जूलॉजी मे M.Sc.,B.Ed. उच्च शिक्षित नेहा मनोज जानी विगत 11 वर्षों से शिक्षिका रही है , पिता हरेंद्र शुक्ला पेटलावद में ही पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष और माता किरण शुक्ला पूर्व पार्षद रही है । पति मनोज जानी वरिष्ठ अधिमान्य पत्रकार होकर , लम्बे समय से विभिन्न संगठनों के सदस्य होकर सामाजिक सेवाकार्यो में सक्रिय योगदान दे रहे है । भारतीय जनता पार्टी की प्रतिनिधि के रूप में एक उच्च शिक्षित योग्य प्रत्याशी नेहा मनोज जानी की जीत निश्चित रूप से वार्ड की अगली नवीन दिशा और दशा तय करेगी।


