नगरीय निकायों के निर्वाचन हेतु बैठक आयोजित।

0

  


      


मालवा लाइव।झाबुआ

झाबुआ। नगरीय  निकायों के निर्वाचन की घोषणा होने के तत्काल बाद सीईओ जिला पंचायत श्री सिद्धार्थ जैन की  अध्यक्षता में आज प्रातः 10:30 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई । जिसमें अपर कलेक्टर श्री एस एस मुजाल्दा एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे । निर्वाचन के संबंध में सभी जिलाधिकारियों को आज आदर्श  आचरण संहिता का पालन करने के निर्देश दिए एवं समय सीमा में अपने कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।आदर्श आचरण संहिता शहरी क्षेत्र में लागू की गई है। शेष सभी  जिला स्तर के अधिकारी, जनपद स्तर के अधिकारी ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी सभी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े थे ।            

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)