*हाईकोर्ट से सेना पटेल को मिली राहत, कांग्रेस में खुशी की लहर*

0

 






मालवा लाइव।अलीराजपुर


अलीराजपुर | शुक्रवार को माननीय इंदौर हाईकोर्ट से अलीराजपुर  नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल को बहुत बड़ी राहत मिली है | जिसके अंतर्गत हाईकोर्ट ने नपा अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा दाखिल याचिका स्वीकार कर लीं गई है | उन पर जो आरोप लगाए गए थे, वह गलत और बेबुनियाद पाए गए |  फैसले के तहत अब सेना पटेल अलीराजपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष का कार्यभार संभाल सकेगी | साथ ही कोर्ट ने उनके नपा चुनाव लड़ने पर भी प्रतिबंध हटा दिया है, अब वह आगामी नपा सहित अन्य चुनाव सकेगी | हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत और सम्मान करते हुए सेना पटेल ने कहा है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं | उन्होंने इस जीत को कांग्रेस पार्टी और नगर की जनता की जीत बताई है |

हाईकोर्ट के इस फैसले को लेकर कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है | बहरहाल  हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद आगामी माह में नगर पालिका के होने वालें चुनाव के समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं | क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर शहीद कांग्रेसी नेताओं ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए हर्ष जताया है |

फोटो --संलग्न |

=============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)