मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
अलीराजपुर | पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में उपपुलिस अधीक्षक आदित्यराज सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस के समस्त थानों में कार्यरत 50 अनुसंधान अधिकारी एवं CCTNS (क्राईम एण्ड क्रिमिनल टैकिंग नेटवर्क सीस्टम) ऑपरेटरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को ITSSO (इन्वेस्टीगेशन टेकिंग सीस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेन्स) एवं ICJS (इण्टर आपरेबल क्रिमिनल जस्टीस सीस्टम) की कार्यप्रणाली के तहत कैसे एवं किस प्रकार से सीसीटीएनएस साफटवेयर के माध्यम से कार्य करने संबंधि महत्वपूर्ण प्रशिक्षण उप पुलिस अधीक्षक आदित्यराज सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया। ITSSO (इण्टर आपरेबल क्रिमिनल जस्टीस सीस्टम) एवं ICJS (इन्वेस्टीगेशन टेकिंग सीस्टम फॉर सेक्सुअल ऑफेन्स) की कार्यप्रणाली के संबंध में उपुअ श्री ठाकुर के द्वारा बताया गया कि ITSSO के डाटाबेस रिकार्ड के तहत महिला संबंधी दर्ज अपराधों के निराकरण समयसीमा में हो सके इस हेतु ऑनलाईन पर्यवेक्षण किया जा सकता है तथा इसी प्रकार ICJS डाटाबेस के रिकार्ड के तहत किसी भी अपराधी का ऑनलाईन डाटा तैयार हो जाता है | जिससे भारत के किसी भी थानें से संबंधित अपराधी का अपराधिक रिकार्ड देखनें में सुविधा हो जाती है।
उक्त प्रशिक्षण श्रृंखला की अगली कढी में वाहन दुर्घटनाओं से संबंधित (रोल आउट मैनेजर IRAD) पोर्टल के संबंध सुश्री भामिनी चौहान, रोल आउट मैनेजर द्वारा IRAD पोर्टल के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। IRAD पोर्टल के संबंध में अति0 पुलिस अधीक्षक एसआर सेंगर एवं यातायात प्रभारी सुबेदार सुभाष सतपाडिया द्वारा भी उपस्थित थे | प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया।
उपरोक्त आयोजित प्रशिक्षण सत्र के दौरान करीबन 65 से अधिक जिले के अधि0/कर्म0 प्रशिक्षण के लिये उपस्थित हुये थे तथा जिले के CCTNS (क्राईम एण्ड क्रिमिनल टैकिंग नेटवर्क सीस्टम) के प्रभारी सउनि धर्मेन्द्र भी उपसिस्थत रहे।
फोटो --संलग्न |
=============

