पेटलावद मालवा लाइव निर्मल व्यास
दिनभर की तेज तपन के बाद आखिरकार गुरुवार दोपहर बाद तेज बारिश का दौर करीब आधे घंटे से भी अधिक आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई देखते ही देखते बड़ी मात्रा में मुख्य मार्ग पर पानी बह निकला वही करडावद से सीधे रामगढ़ को जोड़ने वाले रतलाम मार्ग पर करडावद के प्रवेश द्वार पर एक बड़ा वृक्ष गिरने से आवागमन पर भी असर पड़ा जिसके चलते वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा वह तेज बारिश एवं हवा के चलते क्षेत्र में कई वृक्ष धराशाई हो गए हैं

