*खामोष मतदाता करेगे वार्ड उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला,* *उम्मीदवारो ने मतदाताओ को रिझाने मे कोई कसर नही छोडी*

0

 





मालवा लाइव।रफीक कुरैशी 

आलीराजपुर। स्थानिय नगरपालिका परिषद के चुनाव 27 सितंबर मंगलवार को समपन्न होने जा रहे है। इस बार 18 वार्डो के चुनाव मे कुल 45 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है। वैसे तो नगर पालिका मे मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बिच होने जा रहा हे। परंतु आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान मे होकर कई वार्डो का समीकरण गड़बड़ा दिया हे और चुनाव को रोमांचक बना दिया हे। बहरहाल नगर के हजारो खामोश मतदाता मंगलवार को अपने-अपने वार्ड उम्मीदवारो के भाग्य का फैसला करेंगे। 

*उम्मीदवारो ने घर-घर जाकर दी दस्तक*

इस दौरान वार्ड के उम्मीदवारो ने वार्ड मे सघन जनसंर्पक कर मतदाताओ के घर-घर, गली-गली पहुंचकर दस्तक दी। वहि कांग्रेस-भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने डोर-टु-डोर वार्डो मे घुमकर अपनी-अपनी पार्टी के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। वहि गत रविवार को मुख्यमंत्री षिवराजसिह चोहान ने अलीराजपुर मे भाजपा उम्मीदवारो के पक्ष मे सभा की थी। चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान सभी उम्मीदवारो ने मतदाताओ को रिझाने मे कोई कसर नही छोडी। इस बार हैरत व दिलचप्स की बात यह हे कि शहरी क्षैत्र के मतदाताओ ने किसी उम्मीदवार को मायुस नही किया, उन्होने उम्मीदवारो को अपना मत देने के लिए हा, हा ही किया है ना, ना किसी को नही किया। इस दौरान वार्डो मे चाय-पानी, नाष्ता, षाही भोजन के साथ-साथ ठंडी चाय ओर गांधीजी का भी दौर चलता रहा। जिसका मतदाताओ ने जमकर लुत्फ उठाया। पिछले 15 दिनो से जोर-शोर से चल रहे चुनाव-प्रचार का दौर 48 घंटे पुर्व रविवार षाम को थम गया। ये 48 घंटे उम्मीदवारो के लिए बैचेनी भरे रहे। गत शनिवार, रविवार-सोमवार का दिन व रात उम्मीदवारो के लिए जोड़-तोड़ मे ही बीत गया। इस दौरान उन्होने शाम, दाम, दण्ड, भेद की निती अपनाकर अपनी सारी ताकत झोक दी और मतदाताओ को अपने-अपने पक्ष मे मतदान करनेे के लिए भी प्रेरित किया। बहरहाल शहरी क्षैत्र के हजारो खानोश मतदाता 27 सितंबर मंगलवार को कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य प्रत्याषियों के भाग्य का फैसला अपना मत देकर ईवीएम मे बंद करेगे। इधर शांतिपुर्ण मतदान को लेकर प्रषासन मुस्तेद नजर आ रहा है। प्रषासन ने विभिन्न स्तर की सम्पूर्ण तैयारिया कर ली है। निर्वाचन कार्य निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जिला प्रषासन एवं पुलिस प्रषासन द्वारा चाॅक-चोबंद व्यवस्थाएं सुनिष्चित की गई है।

*इनके बिच होंगा रोमांचक मुकाबला*

अलीराजपुर नगरपालिका के वार्डो की चुनाव लड़ने वालों की स्थिति इस प्रकार हे। वार्ड 01 से अनामिका नितिन पटेल कांग्रेस, सेकड़ी माधोसिंह कनेश भाजपा, वार्ड 02 से सुनिता सचिन राठौड़ कांग्रेस, शिखा गणपत गुप्ता भाजपा, वार्ड 03 से चंदा मोहित कुमरावत कांग्रेस, सीमा संतोष थेपड़िया भाजपा, शीतल सुशील राठौड़ निर्दलीय, वार्ड 04 से दिव्या गोविंदा गुप्ता भाजपा, नेहा राजेश जायसवाल कांग्रेस, फिरोजा बाई मेहमूद आम आदमी पार्टी, वार्ड 05 से आनंद सोलंकी भाजपा, दिनेश सस्ते नहारसिंह कांग्रेस, वार्ड 06 से रानी राहुल चोहान भाजपा, राहबाई कृष्णा कांग्रेस, वार्ड 07 से राजेंद्र मदनसिंह राठौर कांग्रेस, राजेंद्र रसिकलाल मोदी भाजपा, वार्ड 08 से संगीता रितेश डावर भाजपा, प्रियंका दिलीप रावत कांग्रेस, वार्ड 09 से दिलीप बाबूसिंह कांग्रेस, वेस्ता किशनसिंह मेहड़ा भाजपा, शिवा अमित मसानिया निर्दलीय, सुरबान सतीश चैहान निर्दलीय, रणजीत गुमानसिंह आम आदमी पार्टी, वार्ड 10 से पुष्पराज महेश रावत कांग्रेस,सीता जगदीश चैहान भाजपा, वार्ड 11 से पल्लवी चितल पंवार कांग्रेस, सीमा अशोक सोलंकी भाजपा, वार्ड 12 से इम्तियाज शफी मोहम्मद भाजपा, मोहम्मद शाबीर शफी मोहम्मद कांग्रेस, वार्ड 13 से शुभम सराफ कांग्रेस, राजीव शाह भाजपा, मुुकेश गुप्ता निर्दलीय, राहुल सालिगराम राठौड़ आम आदमी पार्टी, वार्ड 14 से निधि योगेश थेपड़िया कांग्रेस, नीता रीतेश राठौड़ भाजपा, वार्ड 15 से रोशनी अजहर चंदेरी कांग्रेस, जुमाना नजर मर्चेंट भाजपा, वार्ड 16 से विक्रम सेन भाजपा, दिनेश बाबूलाल प्रजापति कांग्रेस, संजय नारायण गुप्ता निर्दलीय, वार्ड 17 से समरथमल राठौड़ कांग्रेस, किशनलाल राठौड़ भाजपा,वार्ड 18 से सेना महेश पटेल कांग्रेस, सुनिता रतनसिंह राही भाजपा, सुनिल जयेश आम आदमी पार्टी चुनावी मैदान मे हे।  

---------------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)