चैत्य परिपाटी निकाल भगवान से की सामूहिक क्षमा याचना

0


मालवा लाइव।रानापुर

पर्यूषण पर्व की अंतिम दिवस राणापुर के श्री राजेंद्र भवन एवं श्री मुनीसुव्रत जिनालय में संवत्सरी प्रतिक्रमण कर   समस्त समाज जनों ने प्रतिक्रमण में 84 लाख जीवो से हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना की ।  प्रतिक्रमण के पश्चात समस्त समाज जन एक दूसरे के घर पहुंच कर अपने द्वारा वर्ष भर में हुई गलतियों एवं अविनय  की क्षमा याचना की । दोनों मंदिरों में भगवान की आकर्षक अंग रचना की गई ।  दोनों मंदिरों में दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही ।  रात्रि में मंदिरों में आरती आरती उतारी गई ।  संवत्सरी के दिन श्री राजेन्द्र भवन में 44 श्रावक श्राविको ने पौषध किये वही मुनिसुव्रत जिनालय में 8 श्राविको ने पौषध लिया । समस्त तपस्वियों का पारणा सुबह श्री सोनी मन्दिर ओर राजेंद्र भवन में सम्पन्न हुआ । श्री मुनिसुव्रत स्वामी जिनालय से एक चैत्य परिपाटी ढोल के साथ निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई श्री सुविधिनाथ जिनालय पहुंची वहां भगवान के सम्मुख अष्ट प्रकारी पूजन सामग्री अर्पण की गई एवं समस्त समाज जनों ने सामूहिक चैत्यवंदन कर भगवान से वर्ष भर में हुए किसी भी प्रकार की गलती अविनय की क्षमा याचना की ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)