*पुलिस ने लाखो रूपए की अंग्रेजी शराब सहित एक इनोवा,दो बोलेरो कार जप्त की*

0




मालवा लाइव।रफीक कुरैषी

आलीराजपुर। पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सूक्ष्मता से निगाह रखी जा रही है। इसी कडी में दिनांक 15 सितम्बर से संपूर्ण जिलें में अवैध शराब के विरूद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुवे अभियान चलाया गया। जिले के थाना अलीराजपुर, चांदपुर एवं कठिटवाडा क्षैत्रांतार्गत बडी मात्रा में देशी-विदेशी शराब जप्त की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस को अवैध शराब परिवहन होनें की सूचना पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये वाहन की घेराबंदी की गई। जिसके परिणामस्वरूप डोलामाईट फेक्ट्री के पास ग्राम रामसिह की चैकी स्थान पर से आरोपी बबलु पिता किशन निवासी रामसिह की चोकी द्वारा एक सफेद कलर की बोलेरो बिना न. प्लेट से अवैध रूप से 451.8 लीटर शराब किमती 120400 परिवहन कर ले जाई जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन किमती 06 लाख रू0 का जप्त किया गया। थाना चांदपुर क्षैत्रांतर्गत बोकड़िया फाटा ग्राम चाँदपुर से हकु पिता रतु राठवा उम्र 27 साल निवासी टिमला द्वारा इनोवा कार क्र. ळश्र06ठस्6516 से 48 बल्क लीटर कुल किमती 64000 रूपये की अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी। आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध शराब एवं इनोवा कार 08 लाख रूपये जप्त की गई। थाना कटिठवाडा क्षैत्रांतर्गत सालमपुरा कदवाल रोड से चैकिंग के दौरान आरोपी रितिक पिता करणसिह बामनिया उम्र 24 साल निवासी ग्राम बडी पोल थाना आजाद नगर एवं अनिल पिता रतनसिंह बामनिया उम्र 21 साल निवासी ग्राम रठौडी द्वारा सिल्वर कलर की बोलेरो मे अंग्रेजी शराब मात्रा 692.16 लीटर किमती 2,98,560ध् रूपये की अवैधरूप से परिवहन कर ले जाते हुवे आरोपीगणों को गिरफ्तार कर बोलेरो वाहन किमंती 5 लाख रू0 का जप्त किया गया। इसी प्रकार जिलें में अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही करते हुवे 50 प्रकरण दर्ज करते हुवे आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बडी मात्रा में लाखों रू0 की देशी-विदेशी शराब एवं लाखों रूपये के वाहन जप्त करनें में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब व्यवसाय में लिप्त असामाजिक तत्वो की हर गतिविधि पर लगातार नजर रखी जाकर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, आगे भी इसी प्रकार अवैध शराब व्यवसाय पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी। 

फोटो-अवैध षराब जप्त करते हुए पुलिस टीम। 

---------------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)