सात दिवसीय भागवत कथा का पूर्णाहूति के साथ हुआ समापन

0

 


बामनिया-उत्सव सोनी

स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में सात दिवस से चल रही श्रीमदभागवत कथा का समापन सुदामा चरित्र एवं  राजा परीक्षित के मोक्ष वृंतात के साथ हुआ । कथावाचन कर रहे पण्डित श्री नितिन त्रिपाठी ने श्रद्वालुओं को बताया कि श्रीमदभागवत कथा के श्रवण मात्र से पापों का क्षय हो जाता है ।कथा के दौरान उन्होंने बताया कि सुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को भागवत कथा के माध्यम से उपदेश देकर उन्हें तक्षक सर्प के डसने के पूर्व ही बचाया था । श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ ही लोगों के लिए मुक्ति का साधन है ।

     सात दिवसीय कथा के दौरान पं. नितिन त्रिपाठी ने श्रीकृप्ण जन्मोत्सव ,श्रीकृप्ण बाल लीला ,पूतना वध ,द्रौपदी चीर हरण , मर्यादा पुरूपोत्तम श्रीराम के पावन चरित्र का वर्णन,भगवान श्री कृप्ण एवं श्रीराम के अवतारों के विभिन्न प्रसंग , भगवान श्री हरि के चौबीस अवतारों का वर्णन एवं महत्व ,देवो के देव महादेव एवं माता पार्वती के विभिन्न प्रसंग  ,श्रीगणेश कथा , माता के नवदुर्गा अवतारों का वर्णन आदि विभिन्न प्रंसगों के माध्यम से श्रद्वालुओं को धर्म सरिता का लाभ प्रदान किया ।

     सात दिवस तक नगर के श्रद्वालु बडी संख्या में श्रीमदभागवत ज्ञान गंगा का पुण्य लाभ प्राप्त किया । समापन अवसर पर पूर्णाहूति एवं महाप्रसादी का आयोजन हुआ ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)