मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
आलीराजपुर | नगरपालिका चुनाव में मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही हैं वैसे- वैसे नगर की राजनैतिक सरगर्मिया भी तेज़ होती जा रही है | इसी कड़ी मे गुरुवार को विधायक मुकेश पटेल और पूर्व नपाध्यक्ष व प्रत्याशी सेना पटेल, कांग्रेसी नेता महेश पटेल ने नगर के वार्ड क्रमांक 02 03, 08,10,11, 12,13 और 15 मे तूफानी जनसंपर्क कर मतदाताओं से वार्ड कांग्रेस प्रत्याशीयों के
लिए घर-घर जाकर
जनता से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान वार्डो के मतदाताओं का भी उम्मीदवारो के पक्ष में अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है । वही जनसंपर्क के दौरान आमजनों ने विधायक पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल और संबधित वार्ड प्रत्याशीयों को वार्ड की समस्याओं से
अवगत करवाया, जीस पर उन्होंने भविष्य में समस्याओं के समाधान करने की बात कही । उल्लेखनीय है की विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व नपाध्यक्ष सेना पटेल लगातार कांग्रेस प्रत्याशी वार्डो में घूम-घूमकर मतदाताओ से आशीर्वाद लें रहे है | इस दौरान उनको जनता का भरपूर आशीर्वाद भी मिल रहा है | उन्होंने लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर कांग्रेस की परिषद बनने पर सभी समस्याओं का हल प्राथमिकता से करने की बात कर रहे है | इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 03 से कांग्रेस प्रत्याशी चंदा मोहिद कुमरावत, वार्ड क्रमांक 02 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सचिन राठौड़, वार्ड क्रमांक 15 से कांग्रेस प्रत्याशी रौशनी अजहर चंदेरी,
वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस प्रत्याशी पलल्ल्वी चितल पँवार, वार्ड क्रमांक 10 से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पराज पटेल, वार्ड क्रमांक 08 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका दिलीप पटेल, वार्ड क्रमांक 12 से कांग्रेस प्रत्याशी शाबीर बाबा,
वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी सुभम सराफ सहित बड़ी संख्या मे वार्डो के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे |
तीन फोटो --संलग्न |
============




