कांग्रेस की सेना पटेल ने लगाई हैट्रिक,श्रीमति पटेल नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष साबिर बाबा निर्वाचित

0



रफीक कुरैशी ।अलीराजपुर

आलीराजपुर। मंगलवार को स्थानिय नगरपालिका परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रकिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्रसिंह  की मोजुदगी मे समपन्न हुए। जिसमे महिला कांग्रेस नेत्री एवं पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेष पटेल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित की गई। सेना पटेल ने भाजपा की पार्षद सेकडीबाई कनेष को 04 वोटो से पराजित कर नपा मे अपना कब्जा बरकार रखा। श्रीमती पटेल को 11 मत मिले, वही श्रीमति सेकड़ी को 07 मत मिले | श्रीमती पटेल इसके पूर्व दो बार प्रत्यक्ष प्रणाली मे नपा चुनाव मे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुवे थे | वहि नपा उपाघ्यक्ष के चुनाव मे कांग्रेस के पार्षद सााबीर बाबा निर्वाचित घोषित किए गए। बाबा ने भाजपा के पार्षद राजू मोदी को 04 वोटो से पराजित कर पहली बार नपा उपाघ्यक्ष बने है। इसके पुर्व बाबा की पत्नि व पुत्री वार्ड क्रमांक 12 से पार्षद रह चुके है | श्रीमती पटेल के नपा अध्यक्ष एव साबिर बाबा के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांगेसी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ मे हर्ष की लहर छा गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर के प्रमुख चोराहो पर जमकर आतिषबाजी कर जश्न मनाया ।  


नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमति पटेल और बाबा का विजय जुलुस डीजे और ढ़ोल ढमाको के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से निकाला गया | इस दौरान नगरवासियो ने उनका हार-फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया | जुलुस मे जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल और विधायक मुकेश पटेल, विजय उम्मीदवारो के साथ खुली जीप मे सवार होकर आमजनों का अभिवादन स्वीकार किया |  प्रशासन ने चुनाव प्रकिया के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए थे |  

हाईकोर्ट के बाद जनता दरबार से मिला न्याय

ज्ञात रहे हे कि विगत दिनो हुए नगरपालिका परिषद के चुनाव मे कांग्रेस के कांग्रेस के दस पार्षद, भाजपा के सात पार्षद एवं एक आम आदमी पार्टी का पार्षद निवाचित हुए है । उल्लैखनिय हे कि नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष सेना पटेल को एक मामले मे राज्य सरकार ने उन्हे नपा अध्यक्ष पद से हटाकर चुनाव लडने से अयोग्य कर दिया था। इस मामले को लेकर सेना पटेल ने हाईकोर्ट की शरण ली। करीब 17 माह के लंबे अंतराल के बाद सेना पटेल को हाईकोर्ट से न्याय मिला ओर वह सभी आरोपो से मुक्त हो गई। इस बार के नपा चुनाव मे सेना पटेल पुनः जनता के दरबार मे पहुंची ओर वार्ड क्रमांक 18 से चुनाव लड़कर नगर मे सर्वाधिक मतो से विजय होकर पार्षद बनी। साथ ही नगर मे कांग्रेस की सेना पटेल की सहानुभुति एवं उनके व्यवहार के चलते कांग्रेस के 10 पार्षद भी निर्वाचित होकर आए।


इन्होने दी बधाइयाँ

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल एवं  नवनिर्वाचित नपा उपाध्यक्ष साबीर बाबा का कांग्रेसी नेताओ व कार्यकार्ताओ ने हार-फुल मालाओ एवं मुंह मिठा करवाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षैत्रिय विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस पुर्व अध्यक्ष महेश पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाष राठौर, ब्लाँक कांग्रेस अध्यक्ष केलाष चोहान, शहर कांगेस अध्यक्ष चितल पंवार, युवा विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई, पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेंद्र टवली, सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चोहान, कांग्रेसी नेता भीमसिंह राठौड, सानी मकरानी, उषान गरासिया, खुर्षिद अली दिवान, सुरेश सारडा, बारीक कुरैशी, धनराज थेपडिया, राहुल परिहार, अजहर चंदेरी, बापू पटेल, सर्वश सिसोदिया, राजु बामनिया, ईमरान खत्री , सुरेश राठौड, मंसुर मर्चेंट, श्याम राठौड़ सेंडी, सुरेष परिहार, जुनेद कुरैशी, अनुप सोमानी, रमेश भाई सरपंच, मोहन प्रजापत, अमान पठान, मनीष थेपडिया, जितु देवडा, संजय सोमानी, श्याम बाबा, दौलत बोकड़िया, राहुल भयडिया, ईरफान मंसुरी, पिंटु सेन, राहुल ठकराल, अंकित माहेष्वरी,  सहित सेकडो नेताओ व कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्याय को बधाईया दी है।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)