तन्मय चतुर्वेदी।पेटलावद
पेटलावद। अनुविभागीय अधिकारी आईएएस शिशिर गेमावत के पद्दोनन्त होकर जिला पंचायत सीईओ कटनी स्थानांतरित होने पर तहसील पत्रकार संघ पेटलावद के द्वारा विदाई समारोह रखा गया।
आयोजन में पत्रकार मनोज जानी , वीरेंद्र भट्ट, मनोज पुरोहित, निर्मल व्यास ने अपने विचार रखते हुए बताया कि आपके कार्यकाल के दौरान प्रेस को मिला सहयोग अविस्मरणीय है, साथ ही सभी ने आपके उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्री गेमावत ने अपने संबोधन में पेटलावद की प्रेस को जागरूक बताया, तथा यह भी कहा कि यहां का कार्यकाल उनके जीवन का अहम हिस्सा है जिसे वे कभी नही भूल पायेंगे।
इस दौरान श्री गेमावत का सभी पत्रकारों ने पुष्पहार से स्वागत कर सम्मान पत्र भी भेंट किया। सम्मान पत्र का वाचन पत्रकार संजय लोढ़ा ने किया। इस मौके पर तहसीलदार जगदीश वर्मा, पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन पड़ियार विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकार तन्मय चतुर्वेदी, सुरेश मुलेवा, जितेश विश्वकर्मा,साबिर मंसूरी, मुकेश सिसोदिया, हरीश राठौड़, सुनील खोड़े, नीलेश सोनी, मनोहर डोडिया, ओपी मालवीय , श्रवण मालवीय, सत्तू ठाकुर, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पंवार ने किया।

