नशीले पदार्थों की घातकता पर करवड पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को दी गई समझाइश

0


मालवा लाइव।प्रवीण बसेर

घुघरी। ग्रामीण स्तर पर शराब के खिलाफ जागरूकता लाने व सामाजिक संगठन के सहयोग सेभी नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना। व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान के समाज को जागरूक करने और विशेष रूप से युवा वर्ग को नशीले पदार्थों की घातकता से अवगत कराने के लिए नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत  पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशानुसार  चौकी प्रभारी करवड श्री गोवर्धन मकवाना द्वारा  करवड बस स्टैंड व मोटरसाइकिल आटो गेरेज की दुकान पर आम जनता को नशामुक्ति अभियान के तहत नशा नहीं करने की 

समझाईश दी गई व मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट धारण करने हेतु समझाइश दी गई।  हेड कांस्टेबल विजेंद्र सिंह यादव भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)