महाकाल लोक के लोकापर्ण कार्यक्रम हेतु जिले से वाहन रवाना- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने यात्रीगणों को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी

0

 


मालवा लाइव।झाबुआ

झाबुआ। आज दिनांक 11 अक्टूबर 2022 को महाकाल लोक का लोकापर्ण कार्यक्रम शाम 6 बजे उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले से कुल 276 वाहन इस कार्यक्रम के लिए भेजे गये है। 

श्रीमती सिंह ने इस अवसर पर यात्रीगणों को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी है। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस.एस.मुजाल्दा, डिप्टी कलेक्टर श्री एल.एन.गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्री तरूण जैन एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)