सच्चे सेवको का सम्मान समारोह- दिल्ली में हुवे सम्मान के असल हकदार एक-एक सफाई कर्मचारी हैः श्री गेमावत

0



मालवा लाइव।पेटलावद

पेटलावद। कुमकुम गार्डन में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिशिर गेमावत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सोनु डावर उपस्थित रही श्री गेमावत ने उपस्थित कर्मचारीयो को संबोधित करते हुवें कहा कि आज स्वच्छता में नगर को 15 से 25 हजार कि जनसंख्या में झोन में 39 प्रदेश में 29 एवं झाबुआ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ होने के उपरांत दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति महोदय कि उपस्थित में जो सम्मान हमको मिला है उसकेे असली हकदार आप सभी सफाई संरक्षक (सफाई मित्र) है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजकुमार ठाकुर द्वारा कर्मचारीयों को संबोधित करते हुवे कहा कि आज हमको जो स्थान स्वच्छता में मिला है वो अपने स्तर पर उचित है परंतु आगे इसी प्रकार से मेहनत करते हुवें हमें और अच्छे स्थान पर जाना है। कार्यक्रम के अंत में प्र. स्वच्छता निरीक्षक सुनिल राठौड द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारीयों का आभार प्रकट किया गया। संचालन यश रामावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पुर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोहर भटेवरा पार्षद ममता पंवार, प्रकाश मुलेवा, शांता मैडा, मंजु मुलेवा, कमलेश (लाला) चैधरी, मंगला राठौड, जगदीश जाटव, माया सतोगिया, किरण कहार साथ ही नवनिर्वाचित पार्षद मुकेश परमार, इंद्रा पडियार, कन्नाबाई मैडा, दिनेश पडियार, गौतम गेहलोत, ललिता गामड, ममता धानुक, अनुपम भंडारी, संजय चाणोदिया, जमना मुणिया, हंसा राठौड, चंदा मईडा उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)