रफीक कुरैशी।अलीराजपुर
आलीराजपुर। दिपावली पर्व के अवसर पर सोमवार को शुभ मुहूर्त मे नागरिको द्धारा महालक्ष्मी का विधि-विधाननुसार पुजन किया गया। पुजन के पश्चात जमकर आतिषबाजी का नजारा देखने को मिला । आतिषबाजी इस ढंग से हुई कि आसमान गुंजायमान हो गया और आसमान सप्तरंगी झीलमील सितारों से सज गया। उक्त मुहूर्त के अलावा भी शेष रात्री के मुहूर्तो मे भी कुछ नागरिको ने पुजा की। शुभ चैघड़ियी मे पर्याप्त अंतराल होने से नागरिको ने शांति से पुजा-अर्चना का कार्य संपन किया। शुभ चैघड़ियों मे अलग-अलग शुभ मुहूर्त होने से नागरिको ने शांति से पुजा-अर्चना का कार्य सम्पन्न किया।
बहीखातो की पुजाकर परंपराओ का निर्वहन किया
दीपावली पर्व के दौरान दोपहर के शुभ मुहूर्त मे नगर के अनेक व्यापारी बंधुओ ने बही खातो एवं रोजमेल की पुजा-अर्चना कर पर्व की परंपराओ का निर्वहन किया। पुजा के दौरान व्यापारियों ने अपनी प्राचिन पंरपरा के अनुसार सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर व सिर पर सफेद फर वाली टोपी पहन रीति अनुसार प्रारंभ मे कंकु चावल से बही का पुजन किया। उसके पष्चात दीप प्रज्जवलित कर आरती सम्पन्न की। बहीपुजन की परंपरा के चलते महालक्ष्मी पुजन के पुर्व ही इसकी पुजा सभी व्यापारियों द्वारा कर ली जाती है। बही पुजन के बाद फटाखे भी छोड़े गए।
*आकर्षक रांगोली से सजे घर आंगन*
पर्व के चलते महिलाओ और युवतियो ने अलसुबह उठकर अपने घर आंगन की सफाई कर लक्ष्मीजी की प्रसन्नता एवं उनके स्वागत सत्कार के लिए अपने घर आंगन को बहुत ही आकर्षक रांगोलियां बनाई गई। दिनभर इन आकर्षक रांगोलियों को जन मानस द्वारा निहारा गया। उसके पश्चात शाम को लक्ष्मी पुजन के पुर्व पुनः नई रांगोलियां प्रत्येक घरो के आगे बनाई गई। लक्ष्मी पुजन का दिन होने से लोगो ने विषेष कर अपने-अपने घरो के आगे गेंदे के फुल की माला अषोक व आम के पत्तो से तोरण द्वारा लक्ष्मी पुजा की खुषी में लगाए। नागरिकों ने अपने अपने वाहनों की पूजा-अर्चना कर उन्हें हार फूल मालाओ से सजावट की गई | वही नागरिकों ने मकानों पर विद्युत की आकर्षक सजावट की गई | पर्व के चलते नगर के उमराली मार्ग पर फटाखो की दुकान लगाई गई, उक्त दुकान से नागरिकों ने फटाखो की जमकर खरीददारी की |
रोशनी देखने के लिए पैदल भृमण किया
लक्ष्मीजी का पुजन सम्पन्न होने के बाद नगर की पुरानी परंपरा अनुसार नगर मे दीपावली पर्व के लिए की गई रोषनी को देखने के लिए लोगो की भीड उमड़ी। हर कोई नागरिक पर्व की खुषियों से सराबोर वातावरण मे खुद को डुबोकर पर्व का आनंद लुटने को आतुर नजर आ रहा था। शाम से नागरिको के नगर भ्रमण का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ जो देर रात्री तक चलता रहा। एक प्रकार से नगर मे अपनी समृद्धि और उल्लास को व्यक्त करते हुए नागरिकगण प्रमुख मार्गो पर देर तक घुमते रहे। मित्र-मंडलियों मे शामील युवको का पहनावा, युवतियों का मेकअप, महिलाओ का श्रंगार व बच्चो का उल्लास पर्व के दौरान प्रमुख मार्गो पर नजर आई।
प्रषासन की व्यवस्था माकुल रही
पर्व को लेकर नगर मे सुबह से प्रमुख मार्गो पर प्रषासन द्वारा विषेष प्रबंध किए गए थे। नगर मे साप्ताहिक हाट बाजार के चलते आमजनो एवं ग्रामिणो की आवष्यक वस्तुओ की खरीददारी को लेकर भीड देखने को मिली, जो देर षाम तक नजर आई। कलेक्टर राघवेंद्रसिंह, एसपी मनोज कुमार सिंह, एएसपी श्री संखाराम के निर्देषन मे थाना प्रभारी षिवराम तरोले एवं यातायात प्रभारी सुभाष सतपाडिया ने पर्व के चलते विषेष सुरक्षा के इंतजाम किए थे। अनेक स्थानो पर पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। जो मार्ग की व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्तेदी से कार्य कर रहे थे। कुल मिलाकर नगर मे दीपावली का पर्व शांतिपुर्वक व उल्लास के साथ मनाया गया।




