रूप चैदस आज, निखरेगा रंग - ब्यूटी पार्लर पर एक दिन पहले भी लगी रही भीढ़

0

 

तन्मय चतुर्वेदी।मालवा Live

पेटलावद। रूप चैदस आज रविवार को है। इस दिन युवतियां-महिलाएं सूर्योदय पूर्व उठकर सुगंधित तेल व उबटन कर ठंडे जल से स्नान कर रूप संवारेंगी। पर्व को लेकर शनिवार को महिलाओं में उत्साह दिखा। शहर के करीब एक दर्जन ब्यूटी पार्लर्स पर भीड़ रही। वहीं न्यू शिल्पा ब्यूटी पार्लर संचालक श्रीमती शिल्पा देवड़ा ने बताया कई दिनों से बुकिंग कराने वाली कस्टमर का मेकअप दो दिन से चल रहा है। मुख्य रूप से फेशियल, ब्लीच, हेयर कट के प्रति रुझान है। रविवार के लिए एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 

बदलते वक्त में ऐसे बने रूपवान-

बदलते वक्त में व्यक्ति रोजाना कई तरह की स्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए जीवन में कुछ बदलाव करना जरूरी हो गया है। जिससे साल का हर दिन हमारे लिए रूप चैदस बन जाए। 

पौष्टिक भोजनः बैलेंस डाइट वह नुस्खा है जो कई तरह के रोगों से शरीर को बचाता है। यह स्वस्थ तन की नींव भी है।

व्यायामः आज की भागमभाग और तनावभरी जिंदगी में रोगों से बचने का अचेक उपाय है नियमित व्यायाम।

पॉजिटिव एटीट्यूडः रोजमर्रा की चीजों और कामों को लेकर हम जैसा दृष्टिकोण रखते हैं वैसे ही बनते चले जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हर दिन हर काम को सकारात्मक चुनौती के रूप में देखें और खुश होकर उसे पूरा करें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)