पेटलावद। मालवा लाइव
दीपावली रोशनी, उमंग-तरंग का त्योहार है। विभिन्न अवसरों पर शहर में घर-घर यूं तो रंगोलियां बनाई जाती है, दीपावली पर्व पर इसका उत्साह बढ़ जाता है। बालिकाओं और युवाओं ने हर आंगन में एक विशेष रंगोली लेागो द्वारा बनाई। रंगोली बनाने का जुनून इतना ज्यादा था कि लोग घंटो मेहनत करके आकर्षक रंगोली बना रहे थे। इन रंगोलियो के माध्यम से ही सबसे पहले नववर्ष घर मिलने आने वाले मेहमानो का स्वागत हुआ।
धनतेरस से भाई दूज तक हर घर-आंगन में मनभावन रंगोली बनाई जाती है। कोई छोटी तो कोई पूरा आंगन भरकर रंगोली बनाता है। इस बार बाजार में नई वैरायटियों के चमकीले और आकर्षक रंगो के आने से रंगोली प्रेमियो मेंं अति उत्साह था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रंगोली के रंगो की अधिक बिक्री हुई। शहर में घरों के बाहर आकर्षक रांगोली बनाई और दीप जलाए गए।

