मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
अलीराजपुर | नगर के एक व्यक्ति ने इस्लाम धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल कर दी । इस मामले को लेकर मुस्लिम समाज मे आक्रोश फेल गया | फ्लस्वरूप मुस्लिम समाज और मुस्लिम महासभा के कार्यकर्ताओ ने पुलिस थाने पहुंचकर आपत्ति दर्ज कराई । उन्होंने
धार्मिक विवादित पोस्ट करने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की । शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कृष्णा माली निवासी अलीराजपुर ने नगर के एक प्रोपर्टी ग्रुप में गुरुवार को इस्लाम धर्म के संबध मे आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक पोस्ट की। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद मुस्लिम महासभा कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया । मुस्लिम समाज का कहना है कि ऐसे लोगों की वजह से नगर और समाज में गलतफहमियां पैदा होती हैं। मुस्लिम महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष जहिर मुग़ल का कहना है कि ईस्माल धर्म पर नगर के एक व्यक्ति ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। पोस्ट से हमारी धार्मिक भावनाए आहत हुई है, हम इसका विरोध करते है | अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार की नमाज़ बाद रैली निकालकर एसपी को ज्ञापन सौपा जाएगा । इस अवसर पर बड़ी संख्या मे समाजजन मौजूद थे |
फोटो--संलग्न |
============

