*अराधना एवं तपस्या के नवरात्री पर्व पर गरबा पांडालो मे उमड रही है भक्तो की भीड,* *पांडालो मे एक से बढकर एक दी जा रही हे मनमोहक प्रस्तुती*

0




मालवा लाइव।रफीक कुरैषी

आलीराजपुर। अराधना एवं तपस्या के नवरात्री पर्व को लेकर इन दिनो नगर मे गरबो की धुम मची हुई है। नगर के विभिन्न समितियो द्वारा गरबा रास का आयोजन किया जा रहा है। पांडाल में गरबा नृत्य करने वाले और उन्हें देखने वालों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। गरबा रास इन दिनो अपने पुरे षबाब पर होकर गरबों की जमकर धूम मची हुई है। इधर पर्व को लेकर समीपस्थ ग्राम मालवई मे अतिप्राचिन माताजी के दरबार मे दर्शन हेतु इन दिनो भक्तो की भारी भीड उमड रही है। 

*पटेल पब्लिक में आकर्षक गरबे*   

नवरात्रि पर्व में नगर की पटेल पब्लिक स्कूल मैदान पर हो रहबसार्वजनिक गरबोत्सव में गरबा नर्तकों ओर भक्तगणों की जमकर भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के आयोजक पटेल परिवार, मां मनकामनेश्वर माताजी मंदिर समिति एवं पटेल पब्लिक स्कूल है। प्रतिदिन रात्रि 08 बजे से आरती के बाद शुरू हो रहे गरबों का रंग देर रात तक जम रहा है। कार्यक्रम में महिला पुरुष बच्चे आकर्षक परिधान में विभिन्न अदाओं के साथ मनमोहक गरबा नृत्य की प्रस्तुति दे रहे हैं। सर्वसुविधायुक्त गरबा पाण्डल मैदान होने से दर्शकों को ओर गरबा नर्तकों को यह स्थान खूब रास आ रहा है। आयोजक महेश पटेल ने बताया कि गरबाउत्सव के अंतिम दिन श्रेष्ठ गरबा खेलने वाले भक्तगणों को समिति की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। गरबा कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाता है।  

*राठौड़ वीर दुर्गादास गरबा मंडल मे उमडी भीड* 

नवरात्रि के सातवें दिन राठौड़ वीर दुर्गादास गरबा मंडल में गरबा रास खेलने वालों की भीड़ उमड़ी। यहां अलसुबह 5 बजे तक युवक युवतियों गरबा रास करते रहे। पांडाल में गरबा रास खेलने वाला का तांता लगा रहा, महिलाओं के द्वारा चुनरी ड्रेस ड्रेस कोड में गरबा रास किया वही युवकों द्वारा कुर्ता पजामा मे गरबो खेला गया। गरबा पांडाल मे विघुत सज्जा की गई है। पीआरएम के द्वारा लाइव गरबो की शानदार एक से एक प्रस्तुतियां दी जा रही, जिससे गरबा खेलने वाले अपने पैरो को रोक नही पा रहे है। राठौड़ वीर दुर्गादास उत्सव समिति द्वारा हाल ही मे नगरीय निकाय चुनाव में नगर पालिका अलीराजपुर व नगर परिषद जोबट में राठौड़ समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का फूल माला व रुपटा पहनाकर श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

*मालवई माता दरबार मे लगी भक्तो की भीड* 

समीप ग्राम मालवई मे अतिप्राचिन माताजी के दरबार मे इन दिनो भक्तो की भारी भीड उमड रही है। आलम यह हे कि नवरात्री पर्व के चलते अलसुबह से लेकर देर रात्री तक बडी संख्या मे भक्तगंण पदयात्रा कर माता के दरबार मे पहुंच रहे है। मंदिर मे प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा हैं। साथ ही मंदीर पर माताजी का आर्कषक श्रंगार किया गया हे। भक्तगंण प्रतिदिन माता के दर्षन के लिए आसपास के षहरो व अंचलो के लोंग पहुंच रहे हें। पर्व के चलते नगर के विभिन्न समितियो द्धारा पावागढ़ जाने वाले यात्रियो के लिए निशुल्क चाय-नाष्ता और शुद्ध पानी की व्यवस्था कर सेवा करने में जुटे है। उल्लैखनिय हे कि गुजरात स्थित प्रसिद्ध मां कालिका तीर्थ के लिए नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन हजारों की संख्या में निमाड़ के खरगोन, बड़वानी, खंडवा, धार, झाबुआ सहित महाराष्ट्र क्षेत्र के हजारो तीर्थयात्री गुजरते है।

तीन फोटो-सलंगन। 

----------------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)