5 अक्टूबर को बामनिया में होगा भव्य आयोजन एवं राणा पुंजा भील की गातला स्थापित।

0



मालवा लाइव।बामनिया

आदिवासी समाज की बामनिया मंडी में सयुंक्त बैठक का आयोजन हुआ। 5 अक्टूबर को आदिवासी महापुरुष वीर शिरोमणि राणा पुंजा भील की जन्म जयंती हैं जिसमें जयस, भीलप्रदेश युवा मोर्चा एवं समस्त आदिवासी सामाजिक संगठनों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष बामनिया में गातला स्थापना आयोजन सभा एवं रैली को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया जिसमें निम्ननुसार समिति का गठन किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कपिल डामर एवं संचालन सचिन गामड़ करेंगे कार्यक्रम जिला स्तरीय होना है।इसी को लेकर जिले भर के युवाओं को कार्यक्रम सफल बनाने को लेकर सभी को जिम्मेदारी दी गई हैं।बैठक में उपस्थित जयस जिला प्रभारी कान्तिलाल गरवाल, युवा नेता ईश्वर लाल गरवाल, सचिन गामड़, धर्मेंद्र डामर,सन्दीप वसुनिया, तोलसिह डामर, कैलाश वसुनिया, अजय डामर एवं क्षेत्र के समस्त युवा साथी की उपस्थित में निर्णय लिया गया।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)