मालवा लाइव।रफीक कुरैषी
आलीराजपुर। ईद मिलादुन्नबी के मोके पर सामाजिक संस्था जल्सा कमेटी के तत्वाधान मे हर साल की तरह इस बार भी सात दिवसिय प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे 04 अक्टुंबर मंगलवार से कार्यक्रम का आगाज औलादे गौसे आजम, षहजादा-ए-अषरफुल, हजरत अल्लामा मौलाना डाँ. सैयद जलालुददीन अषरफ जिलानी साहब किछौछा षरीफ उप्र की नुरानी तकरीर से होने जा रहा है। इस अवसर पर बडी संख्या मे समाजजन उपस्थित रहेंगे। जल्सा कमेटी के सदर साजिद मकरानी (साजु) ने बताया की ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कमेटी द्धारा सात दिवसिय प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-षोर से चल रही है। कार्यक्रम स्थल को आर्कषक एवं मनमोहक रुप से सुजाया गया हे। कार्यक्रम अनुसार 05 अक्टुंबर बुधवार को महिलाओ के लिए विषेष ईज्तिमा होगा, 06 अक्टुंबर गुरुवार को हजरत अल्लामा मौलाना मुुफ्ती षफीक हनफी कादरी साहब महाराष्ट्र नुरानी तकरीर पेष करेगे। 07 अक्टुंबर षुकवार को मष्हुर नआत खां सैयद नेमतुल्लाह हुसैनी कादरी एवं मो. षफी उल्लाह खान कादरी हेदराबाद अपनी नआत पेष करेगे। 08 अक्टुंबर षनिवार को नगर के मदरसा के बच्चो का दिनी प्रोगाम होगा। 09 अक्टुंबर रविवार को मेहफिले षमां जिसमे गुजरात के मष्हुर फनकार मो. आरिफ चिष्ती अपने कलाम पेष करेगे। 10 अक्टुंबर सोमवार को नगर मे सामुहिक लंगर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सभी कार्यक्रम स्थानिय जामा मस्जिद चैक पर रात्री 09 बजे से षुरु होगे। ईस्लाम धर्म के संस्थापक पेगंबर मोहम्मद साहब (सअव) के जन्मदिन के मौके पर 09 अक्टुंबर रविवार को मुस्लिम समाजजनो द्धारा नगर मे विषाल जुलुस सुबह 08ः30 बजे निकाला जाएंगा। जुलुस के बाद 11ः30 बजे जामा मस्जिद परिषर मे मुए मुबारक की ज्यारत कराई जाएंगी। कार्यक्रम की जेरे सरपस्ती षहर काजी अल्हाज सैयद अफजल मियां बाबा करेगे, जेरे हिमायत सैयद फरिद मियां बाबा एवं जेरे कयादत सैयद जमालुददीन बाबा करेगे। सम्पुर्ण कार्यक्रम की अददाई तंजीम नुरे ईस्लाम जमाअत खिदमत जल्सा कमेटी एवं जेरे निगरानी मुस्लिम पंच कमेटी षहर जामा मस्जिद करेगी। कमेटी के सदस्यो ने समाजजनो से उक्त सभी प्रोग्राम मे षिरकत कर सफल बनाने की अपील की है।
*फोटो एवं बेनर-सलंगन*।
--------------------------


