*माँ की भक्ति मे सारोबार पंखीड़ा गरबा महोत्सव* *सुंदर गार्डन पेटलावद मे भव्य आयोजन*

0









मालवा लाइव।पेटलावद


नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है ऐसे मे  भक्तजन माँ की आराधना में लीन है। नगर में कई स्थानों पर गरबो का आयोजन हो रहा है, इस दौरान माँ शक्ति की भक्ति में पूरा अंचल डूबा है। शक्ति की आराधना का महापर्व शुरू होने के बाद से ही हर जगह काफी उत्साह देखा जा रहा है। गरबा महोत्सव को लेकर नगर के सुंदर गार्डन में द्वितीय पंखीड़ा गरबा महोत्सव सुंदर गार्डन पेटलावद मे सार्वजनिक उत्सव समिति बामनिया रोड़ पेटलावद द्वारा आयोजित किया जा रहा है  जहाँ पर माता का दरबार सजा हुआ है  चमत्कारीक माता की प्रतिमा विराजित है जहाँ पर रात में गरबा पंडाल रोशनी से जगमगा रहे है। माता की आरती के बाद गरबे के आयोजन में भक्तजन बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं l यहाँ हो रहे आयोजन की खास विशेषता है ये है की पुरा परिसर  सी सी टी वी कैमरे से युक्त है और सुरक्षित है जिस कारण माता और बहिनो की अपार भीड़ लग रही है और पुरे जिले में अपना विशेष स्थान रखता है और अन्य जगहो और आसपास से भी लोग आकर्षक गरबो को देखने आ रहे हैं l महिलाये अलग अलग दिनों मे अलग अलग  विशेष वेशभूषा में विभिन्न राज्यों की गरबा प्रस्तुति दे रही हैं l माता की महा आरती मे रोजाना विशेष अतिथियों द्वारा आरती उतारी जा रही हैं जिसमे प्रमुख रूप से गौतम जी गेहलोत, मुकेश जी परमार, शैलेस जी मांडोत, संजय जी चाणोदीया और नितिन जी जोशी, सुरेंद्र जी ठाकुर, अनुपम भंडारी, योगेश गामड़, संजय कहार और पूर्व राज्य मंत्री निर्मला भूरिया द्वारा उतारी जावेगी l साथ ही रोजाना दूध प्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है l

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)