*महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में एसडीएम गेमावत ने ग्रहण किया स्वछता सर्वेक्षण अवार्ड*

0

 



*नगर की उपलब्धियो  का स्वर्णिम अवसर राष्ट्रीय स्तर पर नगर को मिली पहचान*



*भारत सरकार द्वारा कई बड़े शहरों ओर राज्यो को पिछे छोड़ा innovation & Best Practice  अवार्ड से नवाजा*




मालवा लाइव।पेटलावद

पेटलावद । नगर कि उपलब्धियो में आप सभी के सहयोग से एक स्वर्णिम पन्ना जुड़ गया है ।ओर पेटलावद नगर का नाम जिला, सम्भाग,प्रदेश से ऊपर उठकर राष्ट्रिय स्तर पर  पहुच गया है। जो पुरे नगरवासियों के लिये गौरव की बात है।


मिला अवार्ड


जी हां पेटलावद नगर को स्वछता के क्षेत्र में किये गए बेहतरीन कार्यो के लिये  स्वछता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत  स्वच्छ सिटी के तहत *innovation & Best Practices* अवार्ड मिला है|


गरिमामय आयोजन में महामहिम की रहि उपस्थिति


 शनीवार  01  अक्टूम्बर  को दिल्ली के तालकटोरा मैदान में   आयोजित  हुए एक गरिमामय आयोजन में  देश की राष्ट्रपति महामहीम द्रोपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थित में  पेटलावद के एसडीएम आईं ए एस शिशिर जी गेमावत सर  ने उक्त अवार्ड  प्राप्त किया । सर के साथ नप के सीएमओ  राजकुमार ठाकुर,

पूर्व अध्यक्ष मनोहरलल भटेवरा, स्वछता प्रभारी सुनील राठोर्  भी इस आयोजन का हिस्सा बने।


रैकिंग में बाजी मारी





उल्लेखनीय है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की  पेटलावद में जो रिपोर्ट  आई  थी । जिसमे झोन स्तर पर   पेटलावद का 193 वा, स्टेट स्तर पर 86 वा ओर जिला स्तर पर 04 स्थान रहा  था।



कई बड़े शहरों और राज्यो को पीछे छोड़कर निकले आगे



वही 2022 में आप सभी के सहयोग से इस रैकिंग में सुधार करते हुए पेटलावद ने झोन स्तर पर  39, राज्य स्तर पर 26 वा ओर जिला स्तर पर 01  स्थान पर रँकिंग के आधार पर  ओर 15 हजार से 25 हजार तक आबादी वाले शहरों और कई बड़े शहरों और राज्यों को  पछाड़कर पेटलावद नप  को इस राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड मिला है जो पूरे क्षेत्रवासियों  के लिये गर्व की बात है 


तत्कालीन सीएमओ अशोकसिंह चोहान, स्वच्छता प्रभारी सुनील राठौड़ ने अपनी टीम के साथ साथ मिलकर किए थे व्यापक प्रयास

 

एसडीएम शिशिर जी गेमावत के मार्गदर्शन में सीएमओ अशोक सिंह चौहान, स्वछता प्रभारी सुनील राठौड़, दरोगा,जमादार ओर स्वछता कर्मचारियों के साथ मिलकर लगातार  नगर में व्यापक स्तर पर  स्वछता अभियान  चलाया ओर सराहनीय कार्य किए जिसके फलस्वरूप 2021 के मुकाबले 2022 में स्वछता  रैकिंग में पेटलावद ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अवार्ड मिल सका।


कर्मचारियों और जनता की है उपलब्धि





इस सम्बंध में एसडीएम शिशिर जी गेमावत सर

 ने बताया कि नगर परिषद के पूर्व  सीएमओ अशोक कुमार चोहान, स्वछता प्रभारी सुनील राठौर, दरोगा, जमादार स्वछता कर्मचारियों और जनता  के सहयोग से ही यह उपलब्धि नगर को मिली है जिसके लिये सभी बधाई के पात्र है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)