थांदला के ग्राम काकनवानी में नापतोल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही

0

 



मालवा लाइव।झाबुआ

झाबुआ। कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश के द्वारा त्योहारों के मद्देनजर रखते हुए जांच के लिए दिए गए निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा नापतोल विभाग के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही कर ग्राम काकनवानी तथा ग्राम चोखवाडा में कुल 04 मिठाई दुकानों के जांच कर नमूने लिए गए हैं जिसमें श्री विश्वकर्मा रेस्टोरेंट, जोधपुर मिष्ठान भंडार तथा नापतोल विभाग द्वारा एस एस ज्वैलरी दुकान, युनुस भाई काकनवानीवाला हार्डवेयर,  शिबाम फर्निचर एवं बर्तन भंडार दुकान एवं गोरधन मिष्ठान भंडार, दुकानों की जांच की गई। साथ ही बाबारी रेस्टोरेंट से लगभग 43 लीटर आउटडेटेड कोल्डड्रिंक को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। उक्त कार्यवाही में राहुल सिंह अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल कदम नापतोल निरीक्षक एवं संजय पांचाल श्रम सहायक उपस्थित रहे। 


वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार आगामी दिवसों में भी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए लगातार टीम द्वारा कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)