*"क्षैत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस को मिली बडी सफलता"* "चोरी गया मश्रुका सहित जप्त एवं गिरफ्तारसुदा आरोपीगणो नें अन्य चोरिया भी कबुली"

0




मालवा लाइव निर्मल व्यास

दिनांक 06-07/10/2022 की दरम्यानी रात को ग्राम सारंगी क्षैत्र में एक मोबाईल दुकान पर से अज्ञात बदमाशो नें दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर लिये थे जिसं पर से फरियादी विकास पिता देवीलाल मालविय निवासी सारंगी नें चौकी सारंगी पर अपराध क्रमाकं 050/2022 धारा 379 भादवि. का पंजीबद्ध करवाया था.,  

वरिष्ठ अधिकारीयो के मार्ग दर्शन में दौराने विवेचना के उक्त अपराध में त्वरित कार्यवाही कर मुखबिर सुचना  पर आरोपीगणो - दिनेश पिता नागु बरबरिया उम्र 20 साल निवासी गढी खेडी थाना बदनावर , महेश उर्फ ईश्वर पिता मिश्रुलाल खराडी उम्र 22 साल निवासी गढी खेडी थाना बदनावर को ग्राम कसारबडी क्षैत्र से आज दिनांक 08/10/2022 को पुछताछ करते जुर्म करना स्विकार किया. जिन्हे गिरफ्तार किया गया. 

चोरी गया हुआ मश्रुका दो सीसीटीवी कैमरे एवं घटना में प्रयोग किया जाने वाला पाना (केमरे निकालने का औजार ) जप्त किया गया.


 उक्त आरोपीगणो से चौकी सारंगी क्षैत्र में सारंगी चौपाटी पर राकेश पिपाडा की चाय नाश्ते की दुकान में पुर्व  में  हुई चोरी के बारे में पुछताछ करते जुर्म करना स्विकार किया व नगदी 02 हजार रुपये आरोपीगणो से जप्त कीये  गये. पुछताछ में उपरोक्त आरोपीगणो ने धार जिले के राजोद थाना क्षैत्र में भी चोरी करने की वारदात करना कबुला है।  गिरफ्तारसुदा आरोपीगणो को माननिय न्यायालय पेटलावद पेश किया जावेगा । 


गिरफ्तार आरोपीगण-

1. दिनेश पिता नागु बरबरिया उम्र 20 साल निवासी गढी खेडी थाना बदनावर

2. महेश उर्फ ईश्वर पिता मिश्रुलाल खराडी उम्र 22 साल निवासी गढी खेडी थाना बदनावर


सराहनिय भूमिका- 

1. उक्त सराहनिय कार्य में उनि. के.सी. सिर्वी , कार्य. सउनि. गोवर्धनलाल धाकड , कार्य .प्र.आरक्षक 293 दिनेश उइके , कार्य .प्रआरक्षक 260 रुपेश गरवाल, आरक्षक 666 कांतीलाल , आरक्षक 683 अजय , सैनिक 74 मंजित राठौर की महत्तवपुर्ण भुमिका रही ।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)