*माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम माहेश्वरी का निधन,नगर मे शोक की लहर*

0

 



मालवा लाइव।रफीक कुरैशी

अलीराजपुर | स्थानीय माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी डी. का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है | उनके निधन की सूचना मिलते ही महेश्वरी समाजजन सहित नगरवासियो में शोक की लहर है | उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय राधेश्याम माहेश्वरी, सरल स्वभाव, हंसमुख मिलनसार और समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे | उल्लेखनीय है स्वर्गीय माहेश्वरी को नगर में विभिन्न वर्गों के समाजजनों के बीच में आपसी सामंजस्य, तालमेल एवं सामाजिक सौहार्द के रूप में जाना जाता है | नगर मे उन्होंने समय-समय पर आपसी तालमेल और सामाजिक सोहार्द स्थापित करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है | स्व. माहेश्वरी समाज मे भी सक्रियता के साथ भूमिका निभाकर समाजसेवा करते थे | स्व. माहेश्वरी कांग्रेस के एक कर्मठ व निष्ठावान सिपाही होकर पार्टी और संगठन के लिए अमूल्य योगदान दिया है | उनके इस योगदान को समाजजन सहित नगरवासी हमेशा याद करेगा | स्वर्गीय राधेश्याम माहेश्वरी का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4:00 बजे स्थानीय पंचेश्वर मंदिर धाम पर किया जाएगा | उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जिला कांग्रेस  कार्यकारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, पूर्व नपा अध्यक्ष सेना पटेल,भाजपा नेता किशोर शाह, पूर्व उपाध्यक्षगण पिंटू जायसवाल, मकु परवाल, विक्रम सेन, शहर काजी अफजल मियां, प्रकाशचंद्र जैन,  जवाहर कोठारी, नगवाडियाजी, बाक़ीर भाई बोहरा आदी ने शोक संवेदना व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है |

फोटो--स्वर्गीय माहेश्वरी |

============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)