*महामहिम राज्यपाल ने ग्राम चांदपुर में जनसंवाद कायर्क्रम को संबोधित किया,* *पात्रताधारियों को हितलाभ का वितरण किया*

0





मालवा लाइव अलीराजपुर।रफीक कुरैशी

अलीराजपुर |  मप्र  के महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल शुक्रवार को ग्राम चांदपुर में आयोजित जन संवाद कायर्क्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने यहां स्कूली बालिकाओं से संवाद किया। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने अपने संबोधन में कहा बेटी पढाओं, बेटी बढाओं का संदेश आज सकार होता नजर आ रहा है, बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे आ रही है। महिला सशक्तिकरण हेतु केन्द्र और राज्य सरकार की अनेकों योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु विशेष प्रयास किये जा रहे है, जिसके परिणाम भी नजर आने लगे है। उन्होंने कहा जनजातीय समाज में अशिक्षा और कुरीतियों को दूर करने के लिए समाज के युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा परिवार का मुखिया शिक्षित और नशा मुक्त जीवन जीता है तो पूरा परिवार को शिक्षित, समृद्धि होता है। उन्होंने कहा नशा विवाद के साथ-साथ बिमारियों और परिवार के आथिर्क रूप से पिछडने का कारण भी बनता है। उन्होंने आह्वान किया व्यसन से मुक्त रहकर बच्चों को पढाए और आगे बढने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होने उपस्थित जन समुदाय से दुव्यर्सनों से दूर रहने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा समाज के पिछडे और गरीब वगर् को आगे लाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है इसके लिए समाज से जुडे व्यक्ति आगे आए। उन्होंने कहा उज्जवला योजना माताओं-बहनों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में वरदान सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा सिकलसेल एनीमिया एवं क्षय रोग उन्मूलन हेतु अलीराजपुर और झाबुआ जिले में विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसके लिए समाज के शिक्षित लोग, स्कूलों में पढने वाले बच्चंे आगे आकर समुदाय के अन्य लोगों के बीच पहुंचकर जागरूकता प्रयासों में सहभागी बनें। यह एक पुनित कायर् है। उन्होंने कहा सिकलसेल से बचाव हेतु शादी के समय एवं बच्चे के गभर् में रहने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों एवं स्वास्थ्य संबंधित जांच आवश्यक कराए। कायर्क्रम के दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विभिन्न योजनाओं के पात्रताधारियों को हितलाभ का वितरण किया। उन्होंने स्कूली बालिकाओं को बस्तें, सिकलसेल पीडितों को प्रमाण पत्र, लाडली लक्ष्मी योजना के हितलाभ, आंगनवाडी कायर्कतार्ओं को मोबाइल वितरण, उज्जवला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, दिव्यांगजनों को ट्राॅईसाइकिल, बैशाखी, व्हील चैयर, वनाधिकार पट्टे, स्वामित्व योजना के प्रमाण पत्र, पात्रता पचीर्, कल्याणी पेंशन आदि के पात्रताधारियों को हितलाभ का वितरण किया। कायर्क्रम को सांसद गुमानसिंह डामोर ने संबोधित करते हुए कहा महामहिम राज्यपाल  मंगुभाई पटेल की विशेष पहल पर जनजातीय प्रकोष्ठ का गठन किया जाकर जनजातीय समुदाय हेतु संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की माॅनिटरिंग की जाती है। उन्होंने उपस्थित जन सुमदाय से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री जन सेवा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्रताधारी योजनाओं का लाभ लें। कायर्क्रम मंे जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता चौहान, कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीइओ संस्कृति जैन, जनपद पंचायत शरमी पचाया उपस्थित थे। कायर्क्रम में पूवर् विधायक  नागरसिंह चौहान, रेडक्रास सोसायटी सदस्य किशोर शाह सहित गणमान्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, ग्रामीणजन आदी उपस्थित थे |

तीन फोटो--संलग्न |

=============

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)