मादक द्रव्यों के अवैध निर्माण विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध जिले के विभिन्न स्थानों, होटल, ढ़ाबों की सघन तलाशी एवं छापामार कार्यवाही

0



मालवा लाइव।झाबुआ

झाबुआ । जिले में नशा मुक्ति अभियान के अन्तर्गत, आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर जिला झाबुआ रजनी सिंह के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी डॉ.शादाब अहमद सिद्दीकी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग झाबुआ द्वारा दिनांक 02.10.2022 से 10.10.2022 तक मादक द्रव्यों के अवैध निर्माण विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरूद्ध जिले के विभिन्न स्थानों, होटल, ढ़ाबों की सघन तलाशी एवं छापामार कार्यवाही करते हुए 102 प्रकरण कायम कर 102 अपराधियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही की गई। इस अवधि में 792 लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई जिसका बाजार मूल्य राशि रूपये 189222 है। 

उक्त कार्यवाही श्री आनन्द डंडीर, श्री जी.एस.रावत, श्री बी.एल.सिंगाड़ा, सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं श्री रमेशचन्द सिसौदिया, श्री अकलेश सोलंकी, श्री विकास वर्मा, श्री योगेश दामा आबकारी आबकारी उपनिरीक्षक तथा जिले के आबकारी मुख्य आरक्षक एवं आरक्षकों द्वारा की गई। 

जिले में अभियान के तहत् अवैध मादक पदार्थों के संग्रहण विक्रय, निर्माण एवं परिवहन के विरूद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। 

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)