मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा शाजापुर द्वारा मांगों के संबंध में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष ज्ञापन व उपवास

0

गौरव व्यास।मालवा लाइव शाजापुर।

शाजापुर-  दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला शाखा शाजापुर के सभी घटकों द्वारा प्रांतीय आह्वान पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रतिमा के समक्ष दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक उपवास किया गया , तत्पश्चात मोर्चे की न्यायोचित मांगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल को संबोधित ज्ञापन को गांधी जी की प्रतिमा को समर्पित किया गया तथा ज्ञापन की प्रति श्री पंकज पवैया नायब तहसीलदार शाजापुर को भी दी गई

उक्त कार्यक्रम में मोर्चे के घटकों के निम्न पदाधिकारी गण उपस्थित रहे मोर्चा अध्यक्ष श्री कैलाश सूर्यवंशी, मोर्चा सचिव श्री लोकेंद्र नागर, श्री प्रभुलाल सूर्यवंशी, बी.एल. सौराष्ट्रीय,  श्री जितेन सिंह राजपूत, श्री टीकाराम कुशवाहा, श्री रवि वर्मा, श्री आर.पी.मंगोलिया, श्री दीपेश व्यास, श्री बालचंद सौराष्ट्रीय, श्री शिवनारायण कुंभकार, श्री देवनारायण राजावत, श्री अमित शर्मा, श्री अहमद कुरेशी, श्री वसीम खान, श्री कैलाश चंद चौहान, तेजूलाल फुलेरिया, श्री भागीरथसिह सोनगरा, श्री कैलाश पवैया, श्री कालुराम परमार, श्री मुकेश अस्तेय,श्रीमती पुष्पलता पारछे, राजीव पारछे आदि,

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)