रफीक कुरैशी |अलीराजपुर
अलीराजपुर | तंजिमे नुरे ईस्लाम जमाअत खिदमत जल्सा कमेटी सदस्यों ने गुरवार रात्री को न्यू मुस्लिम जमात खाने में नगरपालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेना महेश पटेल, उपाध्यक्ष साबिर बाबा, विधायक मुकेश पटेल एवं कांग्रेसी पार्षदो का हार फूल-मालाओ और पुष्प गुच्छ भेटकर सम्मान किया। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने कहा की नगरपालिका संबंधी किसी भी समस्या को सरलता से सुलझाया जाएगा व सभी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को दिलवाया जाएगा। नगर पालिका से जुडा किसी भी समाज का कोई भी काम रोका नही जाएगा | श्रीमति पटेल ने जीते हुए सभी पार्षदो को बधाई देते हुवे कहा की पराजित हुए पार्षदो को भी साथ लेकर काम करेंगे | उन्होंने कहा कि अपना ये 18 का गठरा अर्थात सभी अठारह वार्ड पर लड़े उम्मीदवारों का साथ नही टूटने दूँगी। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष साबिर बाबा ने नपा अध्यक्ष व परिषद बनाने में जोड़-तोड़ की चर्चाओं को लेकर कहा की जिस तरह नगर में विपक्षी दावे कर रहे थे कि किसी भी हाल में सेना को नही आने देना है, परंतु सेना के सिपाहियों ने उनके मनसूबे को नाकाम कर कांग्रेस पार्टी की एकजुटता को दिखा दिया | इस अवसर पर जल्सा कमेटी अध्यक्ष साजिद मकरानी, सलाउद्दीन नवाबी, ईकबाल मदनी, पेपु कुरेशी, एजाज मदनी, ईशाक सहारा,इलियास गामा, इमरान मदनी, इफू ड्रायवर, परवेज कुरेशी शाहिद मकरानी, जावेद मकरानी, सद्दाम, अकरम, हासिम, अन्नू भाई, साजु कुरेशी, इमरान बागवान आदि का योगदान रहा | कार्यक्रम का संचालन सानी मकरानी ने किया एवं आभार पेपु कुरेशी ने माना | उक्त जानकारी जल्सा कमेटी के मीडिया प्रभारी जुबेर निज़ामी ने दी |

