मालवा लाइव।रफीक कुरैशी
अलीराजपुर | म.प्र. कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति एवं महामंत्री प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे.पी. धनोपिया के अनुमोदन से जिले के मोहम्मद खालिक,चंदेरी (रिटायर्ड शिक्षक) को मध्य प्रदेश कांग्रेस पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ अलीराजपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। साथ ही कांग्रेस पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारीकर्मचारियों को संगठित कर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेगे। इसके साथ ही कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का काम भी यह प्रकोष्ठ करेगा। कांग्रेस पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन हर जिला स्तर पर किया है। अपने मनाेनयन के बाद म श्री चंदेरी ने बताया कि जल्द ही कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। श्री चंदेरी की नियुक्ति पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल, कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं कांग्रेस पदाधिकारी व पार्षदगण सहित कार्यकर्ताओ ने बधाईया दी।
फोटो-संलग्न |
============

