लंपी वायरस की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग व गौ सेवको की हुई संयुक्त बैठक

0

तन्मय चतुर्वेदी @मालवा लाइव

पेटलावद। पशुपालन एवं डेयरी विभाग पेटलावद पर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी लंपी वायरस से हो रही बीमारियों एवं उससे निपटने में आ रही कठिनाइयों को हल करने के उद्देश्य से रखी गई। जिसमें क्षेत्र के गौ भक्त, वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक व गौशाला समिति के सदस्य मौजूद रहे।पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर दिलीप निनामा ने विभाग के कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। लंपी वायरस के रोकथाम के उपाय सुझाव विभाग के द्वारा किए गए वैक्सीनेशन और दवाई वितरण आदि की व्यवस्था बताई।मौजूद सदस्यों व डॉक्टरों की टीम  द्वारा संपूर्ण सहयोग का आश्वासन एक दूसरे को दिया। वेक्सिनेशन व बीमार गौ वंश इलाज विभाग द्वारा तत्परता से फील्ड में किया जा रहा है।बैठक में गौ सेवा समिति के प्रमुख सदस्य महेंद्र अग्रवाल, मनोज जानी, अंकित सेंचा, संजय पी लोढ़ा,  पीयूष मेडतवाल, वीरेंद्र भट्ट, रवि गुर्जर, जितेश विश्वकर्मा,डॉ रामलाल गणावा, डा सुरेंद्र खराडी, डॉ मनोहर डावर, जिला अध्यक्ष एवं गो प्रेमी सुखराम कतीजा, धर्मेंद्र सिंह चुंडावत,  मोहन चौहान,पीएल चोयल, प्रकाश भाबर, मोहन राठौर, महेश दया, बसंतीलाल, दिनेश पटेल, आरसी पाटीदार, अजय वर्मा,  राजू सोलंकी, दरवेश, वीरेंद्र, बबलू राठौर,पीटू,एवं  अन्य गौ सेवक सदस्य मौजूद थे।आभार एवं धन्यवाद संवाद जीवन भट्ट ने गायत्री मंत्र विचार के साथ गौ माता के आत्म शांति के लिए किए।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)