सर प्रताप उत्कृष्ट उमावि में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन समपन्न हुआ

0




रफीक कुरैशी ।अलीराजपुर

आलीराजपुर। स्थानिय सर प्रताप उत्कृष्ट उमावि में शनिवार को छात्र-छात्राओं का कैरियर काउंसलिंग सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार में आयाम कैरियर इंस्टीटुयट भोपाल के ब्रेन ट्रेनर एवं वैज्ञानिक एसके कुषवाह ने छात्रा-छात्राओं को सफल जीवन व व्यक्तित्व विकास व परीक्षा में सफलता जैसे विषयों पर व्यवहारिक व तार्किक उदाहरणों व तकनीकों के माध्यम से मार्गदर्षन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की सोच बडी होना चाहिए तभी वह जीवन में उचाईयों पर पहुंचता है। व्यक्ति जीतना बडा सोचता है उतना बडा बन सकता है। उन्होंने भारतीय व्यक्ति के ब्रेन पावर को दुनिया में सबसे बेहतर बताते हुए गणितीय पहेलियों का उत्तर बिना किसी इलेक्ट्रानिक डिवाईस के देकर इस बात को प्रमाणित किया। उन्होंने कहा कि पुरानी कहावतों को परिवर्तित करते हुए नये सिरे से उनका अर्थ निकालकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढने का आहवान किया। उन्होने कहा कि अकेला चना भाड़ नही फोड़ सकता यह सोच सही नही है। आज तक जीतने भी परिवर्तन व वैज्ञानिक खोजे हुई है,उनमें अकेले कई व्यक्तियों को उसका श्रेय जाता है।आपने उपस्थित छात्र छात्राओं के साथ मनोरंजक संवाद कर उनको प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में संस्था प्राचार्य संजय परवाल ने उक्त षिविर को छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणादायी ओर नवाचारी बताते हुए इसकी प्रष्ंासा की व आगामी दिनों में इसे व्यापक स्तर आयोजित किए जाने की मंषा जाहिर की ओर अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक भोपाल भूपेष पाटीदार एवं राम चैहान, सर प्रताप उत्कृष्ट स्कूल के अतिरिक्त शा. कन्या उमावि अलीराजपुर, उमावि बोरखड, शा.कन्या उमावि बहारपुरा एवं माॅडल स्कूल अलीराजपुर के छात्र-छात्राऐं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)