राष्ट्रव्यापी सधन जागरूकता एवं सतर्कता कार्यक्रम सम्पन्न

0


 पेटलावद मालवा लाइव

मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा   1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक आयोजित किए जा रहे शिकायत निवारण ग्राहक ग्राहक अधिकार और सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं के साथ-साथ सतर्कता कार्यक्रम स्थानीय कुमकुम गार्डन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित रीजनल मैनेजर चेतन जगदाले ने बताया बैंक के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और यू पी आई बेस्ड लेनदेन आधारित कामो में हमे अतिरिक्त सावधनी रखना चाहिए। साथ ही आरबीआई का भी कहना है कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के मामले अत्यधिक आ रहे हैं इसके लिए आपको सतर्क रहना होगा इस अवसर पर तहसीलदार जगदीश वर्मा, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक जयंत पाटील एसबीआई शाखा प्रबंधक अग्रवाल, बीओबी शाखा प्रबंधक योगेंद्र धनोतिया, बैंक आफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर धर्मेंद्र, एचडीएफसी शाखा प्रबंधक पृथ्वीराज राठौड़, एमपीजीबी के शाखा प्रबंधक शुभम हनोतिया, मनोज जाट, शक्तिपाल सिंह झाला, हरिया हथिला, गोवर्धन केरावत ने भी अपने विचार रखे  इस अवसर पर स्वंय सहायता समूह के सदस्य, बैंक से जुड़े ग्राहक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यश रामावत ने और आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक मैनेजर जयंत पाटिल ने किया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)