ग्रामीण युवा केंद्र पेटलावद द्वारा विकास खंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

0



तन्मय चतुर्वेदी।मालवा LIVE

पेटलावद -  मध्यप्रदेश शासन खेल ओर युवा कल्याण विभाग झाबुआ द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम श्रंखला अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत कालीघाटी के समन्वय से ग्राम कालीघाटी में आयोजित किया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजेश दीक्षित मुख्य कार्यपालन अधिकारी पेटलावद, व श्री आर. के. यादव खंड शिक्षा अधिकारी पेटलावद, विशेष अतिथि श्री रमेश सोलंकी जनपद अध्यक्ष पेटलावद, श्री विजय कुमार सलाम जिला खेल अधिकारी, श्री सुखराम मोरी मंडल अध्यक्ष सारंगी, श्रीमती पुनकी पति गोविंद भाभर सरपंच कालीघाटी,श्री निलेश बारिया प्राचार्य शा. हाई स्कूल कालीघाटी,श्री दिनेश गणावा सरपंच संघ अध्यक्ष,श्री सुखराम परमार युवा मोर्चा अध्यक्ष, श्री जितेन्द्र गहलोत भाजपा जिला मोर्चा उपाध्यक्ष, श्री भेरू गामड़ सरपंच महुडी पाड़ा,द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित व खिलाडि़यों से परिचय कर मैच का शुभारम्भ किया गया। पेटलावद विकास खंड के बालक वर्ग में 15 व बालिका वर्ग में 6 टीमों ने प्रतियोगिता में सहभागिता की जिसमें बालक/बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर ग्रामीण युवा केंद्र पेटलावद की टीम रही व द्वितीय स्थान पर बालक वर्ग में कॉलेज पेटलावद व बालिका वर्ग में हाई स्कूल कालीघाटी की टीम रही। बालक/बालिका वर्ग में विजेता टीमों को ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा नगद पुरस्कार राशि  1000/-विजेता व उपविजेता टीमों को 500/रु. की राशि व ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन में श्री अंबाराम निनामा सचिव कालीघाटी, श्री गोविंद भाभर, पारस भूरिया, विष्णु मचार,कैलाश कटारा, दिनेश मुनिया, भूरालाल गरवाल, प्रेमचंद गामड़, भागीरथ गामड़, जगदीश मुनिया, मानसिंह आदि ग्रामीण जनों को सहारनीय सहयोग रहा, अंत में कार्यक्रम का आभारव्यक्त श्री हेमराज गणावा ग्रामीण युवा समन्वयक पेटलावद द्वारा किया गया।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)