श्वेताम्बर जैन समाज ने भगवान को पालकी में बिठा निकाला वरघोड़ा

0


रानापुर (ललित सालेचा)

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रानापुर में विविध धार्मिक आयोजन हुए। श्वेताम्बर जैन समाज के श्री सुविधिनाथ मंदिर एवम श्री मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर से अलग अलग दो वरघोड़े भगवान को पालकी में विराजमान कर मंदिरों से निकले । दोनों वरघोडे के साथ निकले भगवान जी की समस्त समाज के घरों पर अक्षत एवम श्रीफल से गहुली की गई । भगवान के जयकारों के साथ वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरता हुआ पुनः मंदिर जी पहुँचा । दोनों मन्दिरो में  भगवान जी को विराजित किये जाने के बाद आरती की बोलिया हुई । मुनिसुव्रत जिनालय में  भगवान की आरती का लाभ वीरेन्द्र रतनलाल नाहर परिवार एवम मंगल दिवा का लाभ जयप्रकाश सालेचा परिवार ने लिया । सामूहिक चेतयवन्दन कमलेश कटारिया ने करवाया ।  कार्यक्रम के पश्चात  प्रभावना चन्द्रसेन कटारिया परिवार की और से वितरित की गई ।

नगर परिषद उपाध्यक्ष ने भी भगवान के समक्ष की गहुली

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर निकले भगवान जी के चल समारोह में राणापुर की नगर परिषद की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष प्रियंका आशीष सोनी ने भगवान की प्रतिमा के समक्ष अक्षत एवं श्रीफल के द्वारा गहुली की एवं प्रभु दर्शन का लाभ लिया । 

दादावाड़ी में सिद्धाचल पट पर हुई वंदना

दोनों मंदिरों में भगवान को विराजमान करने के बाद समाजजन महाविदेह मधुकर धाम पहुंचे वहाँ पर श्री सिद्धाचल पट की वंदना कर शत्रुजन्य तीर्थ की भाव यात्रा की गई । यहाँ भी वंदन के पश्चात आरती की गई भगवान की आरती के लाभार्थी दिनेशचंद्र नाहर एवम मंगल दिवा का लाभ इंदरमल कटारिया परिवार ने लिया।  कार्यक्रम के पश्चात प्रभावना चन्द्रसेन सुजानमलजी कटारिया की और से वितरित की गई । 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)