महाविद्यालय जनभागीदारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया

0


पेटलावद। तन्मय चतुर्वेदी

शासकीय महावीर महाविद्यालय पेटलावद में जनभागीदारी अध्यक्ष विपिन शर्मा द्वारा सोमवार को विधवित पदभार ग्रहण किया । इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कान्तु डामोर ने नवीन अध्यक्ष के रूप में स्वागत किया । सबसे पहले माँ सरस्वती के चरणों मे माल्यापर्ण किया गया । महाविद्यालय के स्टाफ का परिचय प्राप्त करने के बाद अध्यक्ष और अतिथियो का स्वागत किया गया , इसके पश्चात महाविद्यालय स्टाफ़ की बैठक ली गई। जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भाग विस्तारक रोहित सिंह , महाविद्यालय उपाध्यक्ष मुकेश कटारा छात्रा प्रमुख राजकुमारी बिलवाल महाविद्यालय प्राचार्य डामोर जी एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित थे । बैठक के पश्चात पूरे महाविद्यालय का दौरा कर अध्यक्ष और अतिथियो छात्र-छात्राओं की परेशानीया और महाविद्यालय की परेशानियों की जानकारी ली । इस दौरान भाजपा नेता ब्रजभूषण सिंह परिहार, अजय जैन , पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौनु विश्वकर्मा, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र काग, तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष मनोज जानी, पत्रकार राकेश गहलोत, मंथन परमार सहित कई कार्यकर्ता और छात्र संघ के पदाधिकारि उपस्थित रहे । स्वागत कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर घनश्याम बैरागी जी द्वारा किया गया।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)