अमृत भारत रथ का मप्र में पेटलावद से हुआ प्रवेश

0

 =======







पेटलावद।

तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात होते हुए विप्र फांउडेशन का अमृत भारत रथ परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा मप्र में प्रवेश कर गई। मप्र के पेटलावद में ब्राहम्ण समाज ने यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया।

सर्वसमाज के प्रतिनिधियें ने स्वागत मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया व समाजजनों ने यात्रा के आगमन पर नगर के प्रमुख मार्गों से स्वागत यात्रा निकाली। गुरूद्वारा परिसर में धर्मसभा का आयोजन किया गया। गुरूद्वारा समिति, भागवत कथा समिति, ब्राहम्ण समाज, नगर परिषद ने यात्रा का स्वागत कर भगवान परशुरामजी पूजा-अर्चना की।

यात्रा में स्वामी चिरंजीवी रामनारायणदासजी महाराज, माधव शर्मा, विप्र फाउंडेशन मप्र के अध्यक्ष कुणाल मिश्रा, बाबूलाल गौड, गगन शर्मा, मयंक शर्मा साथ चल रहे हैं। सम्पूर्ण यात्रा में रथ के साथ चल रहे स्वामी चिरंजीवी रामनारायणदासजी महाराज ने कहा भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार थे जिन्हे सर्वसमाज मानता हैं। अरूणांचल में विकसित हो रहे परशुराम कुंड निश्चित ही सनातन समाज के लिए गौरव की बात हैं।

विप्र फाउंडेशन मप्र के अध्यक्ष कुणाल मिश्रा ने बताया अरूणांचल प्रदेश और चीन की बार्डर पर स्थित पुरातात्विक धरोहर परशुराम कुंड के जीर्णोंद्धार के लिए केंद्र की सरकार 250 करोड और 50 करोड अरूणांचल सरकार खर्च कर रही हैं। इस स्थान पर रेलवे के माध्यम से सुगम रास्त व सडक मार्ग के सुदृढीकरण के 3 हजार करोड स्वीकृत होकर कार्य शुरू हो गया हैं। विप्र फाउंडेशन यहां 51 फुट की भगवान परशुराम की अष्टधातु की आदमकद प्रतिमा 11 करोड की लागत से करने जा रही हैं। सर्व समाज के लोग इस पवित्र स्थान पर पहुंचे इसलिये यह आमंत्रण यात्रा निकाली जा रही हैं।

पेटलावद में सर्व ब्राहम्ण समाज के प्रतिनिधियों हेमंत भट्ट, जीवन भट्ट, सौरभ चतुर्वेंदी, मनोज जानी, अंशुल व्यास, जितेंद्र भट्ट, चेतन दवे, निलेश दवे, लक्की त्रिवेदी, विवेक कौशिक, हर्ष दवे, धर्मेंद्र द्विवेदी, यश रामावत, वीरेंद्र भट्ट, वेंकट त्रिवेदी, तन्मय चतुर्वेंदी, शरद दवे, मुकेश परमार, प्रवीण पंवार, दीपक राठोड, पंकज राठोड ने इस यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया।


إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)