घूघरी में पलटी बस में कितने यात्री थे सवार कितने हुए घायल जानिए पूरी अपडेट

0


प्रवीण बसेर। घूघरी

नीमच से झाबुआ चलने वाली कोठारी बस रतलाम रोड के माही नदी के पास घुघरी गांव के अंधे मोड की घाटी पर खाई में पलटी हो गई जिसमे 1 की मौत हो गई है । 

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि नीमच से 70 यात्री सवार हुए थे ।जो रतलाम में आधे से ज्यादा उतर गए थे ।  रतलाम से झाबुआ के लिए दुर्घटना के समय शेष 15 यात्री सवार थे।

पेटलावद टीआई राजूसिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी किसी भी व्यक्ति के  नीचे दबे होने की  आशंका नही है । 7 यात्री घायल हुए वही एक यात्री की मौत हो गई है। घायल यात्रियों को पेटलावद समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है । मोके पर  एसडीएम, तहसीलदार के साथ पेटलावद व रावटी थाना प्रभारी मौजूद है। वही थोड़ी देर में झाबुआ कलेक्टर की भी मौके पर  पहुचने की खबर है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)