जंगली जानवर के हमले से घायल व्यक्ति के उपचार के लिए पहुँचे परिजनों को नही मिले ड्यूटी डॉक्टर, परिजनों के साथ कि बदसलूकी

0


पेटलावद।

जिले के पेटलावद क्षेत्र के बावड़ी गांव के लोग दहशत में हैं। बुधवार देर रात को कई किसान अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी कोई जंगली जानवर आ गया और उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल किसान भेरू निवासी बावड़ी को पेटलावद के सिविल अस्पताल में लाया गया है। 

हालांकि जब उपचार के लिए भेरू को हॉस्पिटल लाया गया था तो विडंबना रही कि हर बार की तरह ड्यूटी टाईम पर डॉक्टर वहां मौजूद नही था। ऐसा परिजनों का आरोप है और जो हमारे प्रतिनिधि ने वहां देखा। काफी देर इंतजार करने के बाद डॉक्टर मरीज को देखने पहुंचे और उसे हाथ लगाए बिना अपने सफाई कर्मी को उसकी ड्रेसिंग और टाके लेने का कहकर अपने चेंबर में चला गया। अब ऐसे डॉक्टरों को कोन कहेगा भगवान, जिनके पास मरीज को देखने का समय तक नहीं। 

यह बात सोचने वाली है कि जब एक तरफ प्रदेश की सरकार सभी लोगों के बेहतर से बेहतर इलाज करवाने की बात कर रही है। बावजूद इसके पेटलावद में अटेचमेंट पर काबिज इस डॉक्टर की इस तरह की हरकतों की जिम्मेदारी कौन लेगा। उक्त डॉक्टर पर वरिष्ठ अधिकारी संज्ञान लेकर कार्यवाही करें।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)