Tanmay chaturvedi@malwa live
पेटलावद। झाबुआ जिले के बामनिया में रेलवे फाटक पर एक ट्रक ने 3 लोगो को रौंद दिया जिससे 2 कि मौके पर मौत हो गई तो एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रक रतलाम की तरफ से तेज गति से आ रहा था। रेलवे क्रासिंग पर रुका नही ओर क्रासिंग पर गेट खुलने का इंतजार कर रहे वाहन चालको पर चढ़ गया। जिससे दो लोगो की मौके पर मौत हो गई।एक गंभीर घायल को उपचार के लिए रैफर किया गया।
तेज गति से चल रहा ट्रक रेलवे क्रासिंग को तोड़ते हुए ट्रैक में घुस गया है। दुर्घटना के बाद दिल्ली मुंबई रेलवे मार्ग भी बाधित हो गया। शुक्र है दुर्घटना के समय कोई ट्रेन नहीं गुजरी नहीं तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था।

