जल जीवन मिशन के कार्यो को देख नाराज हुई कलेक्टर, उपयंत्री के खिलाफ कार्यवाही के दिए निर्देश

0

 


-ग्राम पंचायत भीमफलिया एवं पिपलिया के कार्यो का किया निरीक्षण

झाबुआ। 
 कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के द्वारा जनपद पंचायत झाबुआ क्षेत्र के मैराथन भ्रमण के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत के कार्य जिसमें भीमफलिया नल जल योजना का निरीक्षण किया एवं कार्य के प्रति लापरवाही करने पर पीएचई के उपयंत्री के विरूद्ध  कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
 इसके पश्चात् जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपलिया में पानी की टंकी का निर्माण की गुणवत्ता के लिए अप्रसन्नता व्यक्त की यहां पर जल जीवन मिशन के कार्य जिसके अंतर्गत हर घर में नल से पानी दिये जाने की व्यवस्था की जाना है इस योजना की लागत 02 करोड 21 लाख है। इस दौरान एस डी एम झाबुआ सुनिल कुमार झा, सीईओ जनपद पंचायत झाबुआ अर्पित गुप्ता, एसडीओ पीएचई  राहुल सुर्यवंशी एवं उपयंत्री डीके जैन उपस्थित थे। 

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)