स्लॉटर हाउस में संख्ती से शिफ्ट की माँस, मछली की दुकाने

0



पेटलावद। रहवासी क्षैत्र में माँस, मछली की दुकाने लगने की शिकायते बडे लंबे समय से की जा रही थी। नगर परिषद ने १० वर्ष पहले नदी के किनारे इस प्रकार के व्यवसाय करने वालों के लिय दुकानों का निर्माण भी किया था। लेकिन अब तक दुकाने यहाँ शिफ्ट नही हो पाई थी।
सीएमओं श्रीमती आशा भंडारी ने बताया रहवासी क्षैत्र में इस प्रकार की दुकाने नही होना चाहिए। नगर परिषद ने इसके व्यवसाय के लिये दुकानों व उचित स्थान का निर्माण किया हैं। यहाँ पर बैठकर व्यवसाय करने के लिये पहले तो इन व्यापारीयों को समझाइश दी गई, कुछ ने बात मान ली तो कुछ को नगर परिषद ने सख्ती के साथ यहां से नियत स्थान शिफ्ट किया।
सीएमओं भंडारी ने बताया इस पर सतत मॉनीटरिंग रखी जाएगी। जानकारी के अनुसार पूर्व में भी इन व्यापारियों की दुकाने यहॉं लगाई गई थी। लेकिन यह व्यापारी पुन: रहवासी क्षैत्र में आ गए। उपयंत्री दीपक वास्कले, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सुनिल राठोड आपके साथ थे।
------------

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)