मनोज जानी/ संजय लोढा/तन्मय चतुर्वेंदी/संदीप पंवार।
मालवा LIVE रिपोर्टर टीम
रविवार दोपहर में झाबुआ तो देर शाम ७ से साढे ७ के बीच पेटलावद और रायपुरिया में अलग-अलग इलाकों के झाबुआ, पेटलावद व रायपुरिया में तीन दुर्घटनों में १ की मौत हो गई तो ११ लोग गंभीर घायल हो गए। गंभीर घायलों को चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय पर रैफर किया गया।
झाबुआ। जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर के दुरी पर स्थित हाइवे पर तेज रफ़्तार ट्रेलर ने एक मासूम की जान ले ली तेज रफ़्तार और रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रेलर से मासूम की टक्कर हुई। जिससे मौक़े पर ही युवक की मौत हो गई। मामला झाबुआ कोतवाली का है। पुलिस के साथ झाबुआ एसडीएम मौक़े पर पहुचे। ग़ुस्साए ग्रामीण और परिजनों को समझाइश देकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
----
ट्रक ओर कार में टक्कर 7 लोग घायल
पेटलावद। समीप नंदर माता से दर्शन करके देपालपुर लौट समय थांदला-बदनावर मार्ग पर कॉलेज के सामने ओवरटेक करते समय ट्रक ओर कार में भयानक टक्कर हो गई। दुर्घटना में 7 लोग घायल हो गए। उसमें से 2 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय भेजा गया।
----
बस व पिकअप की टक्कर, ४ घायल, पुलिस मौके पर
रायपुरिया। रविवार शाम ७ बजे के करीब रायपुरिया में झाबुआ बाईपास चौराहे पर पिकअप वाहन ने बस को टक्कर मार दी। जिससे यात्री बस में सवार 4 यात्रियों को चोट आई है। मिली जानकारी अनुसार बस में सवार सूरज कटारा (20), धूमसिंह गणावा (18), देवेंद्रसिंह देवड़ा (72) एवं लक्ष्मीबाई देवेंद्र सिंह को गंभीर चोट आई है। जिन्हें रायपुरिया थाना प्रभारी राजकुमार कंसारिया ने पुलिस मोबाइल वाहन से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सको ने घायलों का उपचार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन चालक शराब के नशे में धुत था जिसने खड़ी बस को आकर टक्कर मार दी।
--------------