हमीरगढ मे सात दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

 


20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा आयोजन।


जिले की कई टीमें लेगी हिस्सा।



एकता क्रिकेट क्लब हमीरगढ़ के तत्वाधान में किया जा रहा आयोजन।

जामली। राहुल बैरागी

ग्राम हमीरगढ़ में एकता क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभारंभ मंगलवार को हमीरगढ़ खेल मैदान में किया गया।जिसमे अतिथीयो ने विधीवत टुर्नामेंट का शुभारंभ किया। सोमवार से शुरू होकर सोमवार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सरपंच लीलाबाई गरवाल ने भारत माता पुजन कर आयोजन की शुरुआत की।उपसरपंच विष्णु गामड ने बताया कि जीवन में खेलों का बड़ा महत्व है।अच्छे शरीर और स्वास्थ्य के लिए खेलकूद को जीवन का हिस्सा बना लिया जाना चाहिए।अतिथी सुनील जैन ने कहा कि खेलकूद के माध्यम से हम देश का नाम रोशन कर सकते हैं। इस प्रकार के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभा उभर कर सामने आती है।इस दौरान जनपद जुमाबाई राहुल गामड़ ने खिलाडीयो का अभिवादन किया। इस दौरान ग्राम के भुरजी गामड़ ,उकेडिया गामड़,इंदरसिंह जी, नरसिंह पारगी,ईश्वर सिंह विजय सिंह जी समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।वही प्रतियोगिता का प्रथम मैच थांदला और बामनिया के बीच खेला गया जिसमें थांदला की टीम विजय रही।वही दुसरा मैच कुंभा खेड़ी और पेटलावद फॉरेस्ट के बीच खेला गया।जिसमे पेटलावद फारेस्ट की टीम ने बाजी मारी।प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों और दर्शक देखने पहुंच रहे हैं।


यह रहेंगे पुरस्कार....

आपको बता दें कि पिछले वर्ष भी एकता क्रिकेट क्लब द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।वही समिती के सदस्यो ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 31000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार ₹15000 रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु 1600  रुपये की शुल्क रखी गई है। वही प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन ,बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर तथा सर्वाधिक छक्के लगाने पर इनाम राशि भी रखी गई है।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)