LIVE सीधा प्रसारण हुआ झाबुआ नपा में, हितग्राही हुए लाभान्वित

0

 


झाबुआ। 
 30 हजार आवासों का भूमिपूजन व 51 हजार आवासों में गृहप्रवेश व 60 हजार हितग्राहियों को किश्त वितरण का कार्यक्रम मंदसौर में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
जिसका सीधा प्रसारण झाबुआ नगरपालिका में देखा गया। हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
 झाबुआ के युवा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंगार, वरिष्ठ नेता व प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यक्रम में सदस्य व पार्षद विजय चौहान, वरिष्ठ नेता व पार्षद महेंद्र तिवारी, पार्षद पर्वत मकवाना, श्रीमती रेखा अश्विन शर्मा, खेल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शैलेश सिंगार , 
अभिमन्यु सिंह, वरिष्ठ नेता भूपेश सिंगोड़, आईटी सेल के जिला संयोजक अर्पित कटकानी व हितग्राही सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق

0تعليقات
إرسال تعليق (0)