कल्याणपुरा। सौरभ पंड्या
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जन चौपाल का आयोजन बेहरा कांप्लेक्स पर किया जिसमें किसानों को उद्यानिकी विभाग द्वारा खेती में आने वाली किन-किन उपयोगी वस्तुओं पर व कितना अनुदान मिलता है साथ ही किस तरह से अच्छी खेती कर सकते हैं जिसके बारे में विस्तृत रूप से बताया साथ ही ऑनलाइन में आने वाली समस्या भी किसानों द्वारा जागरूकता चौपाल में रखी गई संबंधित अधिकारी ने बताया की अगर किसी को कारणवश जानकारी नहीं मिल रही है तो वह ऑनलाइन mpfsts पर जा करदेख सकते है साथ ही अपनी प्रोफाइल बनाये ताकि एसएमएस द्वारा भी मिलेगी जन चौपाल को मुख्य रूप से जिला महामंत्री किसान मोर्चा खुमान बेहरा ने उपस्थित हो कर बताया की ऐसी जन चौपाल सभी मंडलों व गांव गांव तक लगाई जाएगी जिसमें मुख्य रूप से किसानों को खेती के बारे में समझा कर किन-किन वस्तुओं पर अनुदान राशि मिल रही है जिनमें किसान मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री द्वारा दी जा रही शासन का लाभ अच्छे से ले सके और साथ ही किसानों को आने वाले हर समस्या के लिए हमेशा मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सभी किसान भाइयों के साथ मिलकर उनकी सारी समस्याओं का हल करेंगे चौपाल में उद्यानिकी विभाग से वरिष्ठ उद्यान विभाग अधिकारी एसआर चौहान, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धन सिंह धाक, मान सिंह ,राम सिंह ,रतन सिंह, रमण बेहरा,साथ मोर्चा के सभी पदाधिकारी वह किसान लोग मौजूद रहे।


